Begin typing your search above and press return to search.

How To Clean Silver Jewellery At Home : ज्वेलरी, बर्तन हों या मूर्ती,चुटकियों में पुरानी चांदी होगी चकाचक, नोट कर लें ये नुस्खे

How to Clean Silver Jewellery at Home:चांदी के कटोरी- चम्मच या बहुत प्रेम से खरीदी गई देवी मां की कोई चांदी की प्रतिमा, सभी का रंग कुछ समय बाद काला पड़ने लगता है, आप घर पर ही इन चीज़ों की सफाई कर सकते हैं....

How To Clean Silver Jewellery At Home : ज्वेलरी, बर्तन हों या मूर्ती,चुटकियों में पुरानी चांदी होगी चकाचक, नोट कर लें ये नुस्खे
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

How To Clean Silver Jewellery At Home: शादी में मिली पायल-बिछिया हो या बच्चे के जन्म पर मिले चांदी के कटोरी- चम्मच या बहुत प्रेम से खरीदी गई देवी मां की कोई चांदी की प्रतिमा, सभी का रंग कुछ समय बाद काला पड़ने लगता है जिससे मन काफी दुखी हो जाता है। कितना भी सोचो लेकिन ज्वेलर्स के पास जाकर इन्हें साफ करवाने का नंबर आता ही नहीं है। तो क्यों ना चांदी की इन चीज़ों की सफाई का हुनर घर में ही सीखा जाए! तो चलिए जानते हैं कुछ बहुत आसान से नुस्खे।

एल्युमिनियम फॉइल करेगी कमाल

चांदी की ज्वेलरी या बर्तनों को चमकाने के लिए आप एल्युमिनियम फॉइल की मदद लें। एक बड़े से कटोरे के अंदर अल्युमिनियम फॉयल अच्छी तरह से फैला दें यानी इसे लाइन कर दें। अब इसमें गर्म पानी डालें। साथ ही डालें एक चम्मच नमक और एक चम्मच बेकिंग सोडा। अब इसमें अपनी चांदी की पायल-बिछिया या दूसरी चीजों को डुबोकर रख दें। करीब 20 मिनट तक इसी तरह इन्हें छोड़ दें। इसके बाद आप देखेंगे की चांदी एकदम चमचमा गई है।

चाय की काली पत्ती करेगी गोरा

डरिये नहीं! चाय की काली पत्ती आपकी सिल्वर ज्वेलरी पर काला रंग नहीं छोड़ेगी, बल्कि यह उसे चमका देगी। कैसे? आइये बताते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एक चम्मच चाय की पत्ती, एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच लिक्विड डिश वाॅश डालकर अच्छी तरह उबाल लें। अब इसमें चांदी की ज्वेलरी डालकर 3 मिनट और उबलने दें। इसके बाद ज्वेलरी निकाल लें। आपकी ज्वेलरी इस तरीके से 80% तक पक्का साफ हो जाएगी।

टूथपेस्ट दांत ही नहीं, ज्वेलरी भी चमकाए

जी हां, टूथपेस्ट दांत ही नहीं, ज्वेलरी भी चमका सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच कोलगेट और दो चम्मच पानी मिलाकर घोल लें। अब इसमें चांदी की पायल को डुबोकर रख दें।अब 5 मिनट बाद इसे बर्तन में ही ब्रश से रगड़ लें। पायल चमक जाएगी।

पुरानी चांदी को चाहिए कैचप का स्वाद

क्या आपको पता है कि आपकी चांदी को भी टोमेटो कैचप का स्वाद अच्छा लगता है और यह एकदम खिल उठती है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। आप टोमेटो केचप से भी चांदी को चमका सकते हैं। इसके लिए अपनी चांदी की ज्वेलरी पर टोमेटो कैचप अच्छी तरह लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इस ब्रश से रगड़ लें। पुरानी चांदी चमक उठेगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story