Begin typing your search above and press return to search.

How To Choose And apply Colour Correcter : पार्लर वाला बेदाग निखार चाहिए तो कंसीलर से पहले लगाइये कलर करेक्टर, बिगिनर्स के लिए गाइड

How To Choose And apply Colour Correcter: कलर करेक्टर आपकी स्किन पर रेडनेस, धब्बे और अनईवन टोन सबको छुपा सकता है। इसके ऊपर आप आराम से फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं और फुल कवरेज पाकर काॅन्फिडेंस से बाहर जाएं। तो चलिए जानते हैं कौन सा कलर करेक्टर आपके लिये काम करेगा और इसे कैसे अप्लाई करना है।

How To Choose And apply Colour Correcter : पार्लर वाला बेदाग निखार चाहिए तो कंसीलर से पहले लगाइये कलर करेक्टर, बिगिनर्स के लिए गाइड
X
By Divya Singh

डार्क सर्कल्स, पिग्मेंटेशन, और पिंपल्स-एक्ने के निशान छुपाने के लिए क्या आप भी पूरी तरह कंसीलर पर डिपेंड करती हैं और रिज़ल्ट मनमाफिक नहीं मिलता? तो आपको ज़रूरत है कलर करेक्टर की। कलर करेक्टर आपकी स्किन पर रेडनेस, धब्बे और अनईवन टोन सबको छुपा सकता है। इसके ऊपर आप आराम से फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं और फुल कवरेज पाकर काॅन्फिडेंस से बाहर जाएं। तो चलिए जानते हैं कौन सा कलर करेक्टर आपके लिये काम करेगा और इसे कैसे अप्लाई करना है।

क्या करता है कलर करेक्टर

कलर करेक्टर अनईवन स्किन टोन को न्यूट्रलाइज़ करता है। इसके बिना पार्लर जैसा फ्लाॅलेस बेस नहीं बनता। आप कंसीलर-फाउंडेशन लगा भी लें तब भी दाग दिख ही जाते हैं। इसलिए पार्लर वाला बेदाग निखार चाहिए तो कंसीलर से पहले कलर करेक्टर एप्लाई करना चाहिए।

कलर करेक्टर कैसे चुनें

प्राॅब्लम जैसी, कलर करेक्टर वैसा। यानी आपको अपने चेहरे पर ताज़े पिंपल्स की लाली छुपानी है तो कलर करेक्टर अलग लगेगा और हाइपर पिग्मेंटेशन को हाइड करना है तो कलर करेक्टर दूसरा लेना होगा। आइये जानते हैं कौन सा कलर करेक्टर आपको चाहिए।

ग्रीन कलर करेक्टर

अगर आपका स्किन कलर करीना कपूर की तरह फेयर है तो चेहरे पर रैडनेस भी हो सकती है। इसी तरह ताज़ा पिंपल की फैली हुई लाली भी चेहरे की रंगत बिगाड़ सकती है। ऐसे में आपको ग्रीन कलर करेक्टर की ज़रूरत होगी।

ऑरेंज कलर करेक्टर

हाइपर पिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल्स को हाइड करने के लिए आपको ऑरेंज कलर करेक्टर की ज़रूरत होगी।

यलो कलर करेक्टर

अगर आपको अपनी स्किन में और ब्राइटनैस चाहिए तो खासकर आंखों के नीचे तो आप यलो कलर करेक्टर लगाएं।

पीच कलर करेक्टर

अगर आपके डार्क सर्कल्स हल्के हैं, बहुत गहरे नहीं हैं तो इन्हें हाइड करने के लिए पीच कलर करेक्टर एप्लाई करें।

पर्पल कलर करेक्टर

अपने चेहरे पर ब्लश से भी हल्का गुलाबी निखार चाहिए तो आप पर्पल कलर कलेक्टर का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन येलो और पर्पल कलर करेक्टर को तभी ट्राई करें जब आप कलर कलेक्टर लगाने की हैबिचुअल हो गई है। शुरुआत में आपके लिए अपनी जरूरत के हिसाब से ऑरेंज या ग्रीन कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना ही बेहतर है।

कलर कलेक्टर को कैसे एप्लाई करें

कलर कलेक्टर को सीधे अपने चेहरे पर ना लगाएं। इसे अपने हाथ के पिछले हिस्से पर लगाएं और फिर अपनी फिंगर से छोटे-छोटे डॉट में इसे अपने चेहरे के इफेक्टेड एरिया पर डेब करें और ब्लैंड करें। जिससे कि यह ईवनली स्प्रेड हो सके। इसके बाद आप कंसीलर, फाउंडेशन और सेटिंग पाउडर लगाएं। अब निश्चिंत होकर बाहर जाएं। आपकी स्किन पर कोई भी दाग-धब्बा नहीं दिखाई देगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story