Begin typing your search above and press return to search.

Hotel Bed Runner kya hota hai: बेड रनर क्या होता है? होटल के मालिक इसे बेड पर क्यों बिछा के रखते है, जानिए इस रंगीन पतले कपड़े का रहस्य!

Hotel Bed Runner kya hota hai: जब भी हम किसी लॉज या 5 स्टार होटल में रुकने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले हमारा ध्यान सामने रखी बिस्तर पर ही पड़ता है और यह बात होटल मालिकों को बखूबी पता होती है। इस वजह से ये अपने बिस्तरो को काफी सजाकर रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह गौर किया है कि इन सजे हुए बिस्तर के ऊपर में एक रंगीन कपड़े का टुकड़ा क्यों बिछा हुआ रहता है? आइए समझते हैं होटल इंडस्ट्री में यह कपड़े का टुकड़ा इतना महत्वपूर्ण क्यों है!

Hotel Bed Runner kya hota hai: बेड रनर क्या होता है? होटल के मालिक इसे बेड पर क्यों बिछा के रखते है, जानिए इस रंगीन पतले कपड़े का रहस्य!
X
By Chirag Sahu

Hotel Bed Runner kya hota hai: जब भी हम किसी लॉज या 5 स्टार होटल में रुकने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले हमारा ध्यान सामने रखी बिस्तर पर ही पड़ता है और यह बात होटल मालिकों को बखूबी पता होती है। इस वजह से ये अपने बिस्तरो को काफी सजाकर रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह गौर किया है कि इन सजे हुए बिस्तर के ऊपर में एक रंगीन कपड़े का टुकड़ा क्यों बिछा हुआ रहता है? आइए समझते हैं होटल इंडस्ट्री में यह कपड़े का टुकड़ा इतना महत्वपूर्ण क्यों है!

इस कपड़े को क्या कहते है?

इस छोटे रंगीन कपड़े के टुकड़े को बेड रनर या बेड स्कार्फ के नाम से जाना जाता है। यह कपड़े का एक लंबा और आयताकार टुकड़ा होता है जो बिस्तर की लंबाई से ज्यादा रखा जाता है। बिस्तरों को ऐसे सजाने का फैशन अमेरिका से शुरू हुआ था, जहां लोगों की आदत थी कि वे जूते पहने हुए ही बिस्तर पर लेट जाते थे। आज के समय में बेड रनर सजावटी वस्तु के साथ साथ बेड सजाने का एक स्टैंडर्ड भी बन गया है।

इसे बेड पर क्यों बिछाया जाता है?

बेड रनर का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य होटल की सफेद बेडशीट को गंदगी और धूल से बचाना है। जब मेहमान होटल रूम में प्रवेश करते हैं तो उनकी सबसे पहली आदत होती है कि वे अपने भारी सूटकेस, बैग और अन्य सामान सीधे बिस्तर पर रख देते हैं। ऐसी स्थिति में बेड रनर एक सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।

बेड रनर को ऐसे कपड़ों से तैयार किया जाता है जो बिछाने में मजबूत होते हैं और जिन पर लगे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं। माइक्रोफाइबर कपड़ों से बने होने के कारण इन्हें बार-बार धोने के बाद भी ये अपना रंग और बनावट बरकरार रखते हैं। बेड रनर की वजह से पूरी बेडशीट को हर बार बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

कमरे और बेड की सुंदरता को बढ़ाता है

होटल की इंटीरियर डिजाइनिंग में बेड रनर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिकतर होटलों में बेडशीट और कंबल सफेद रंग के होते हैं, लेकिन पूरी तरह से सफेद बिस्तर कभी-कभी सामान्य सा ही दिख सकता है। इसी समस्या के समाधान के रूप में रंगीन और डिजाइनर बेड रनर का उपयोग किया जाता है। बेड रनर कमरे में रंगों का एक सुंदर कॉम्बिनेशन पैदा करता है, जिससे बेड का लुक सामान्य से कहीं अधिक निखर जाता है।

Next Story