Begin typing your search above and press return to search.

Honth Kale kyon hote Hain: क्या कॉफी पीने से होंठ काले पड़ जाते हैं? इन चार कारणों से समझिए कि होंठ काले क्यों होते हैं और इससे कैसे बचा जाए

Honth Kale kyon hote Hain: होठों का काला होना पूरे चेहरे की सुंदरता को कम कर देता है, इसका समय रहते इलाज जरूर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं होठों के काले पड़ने का असली वजह और बचाव के तरीके।

Honth Kale kyon hote Hain: क्या कॉफी पीने से होंठ काले पड़ जाते हैं? इन चार कारणों से समझिए कि होंठ काले क्यों होते हैं और इससे कैसे बचा जाए
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Honth Kale kyon hote Hain: होठों का रंग सामान्यतौर पर हल्का गुलाबी होता है लेकिन वहीं कई लोगों के होंठ काफी काले पड़ जाते हैं। लोगों में यह भ्रांतियां भी फैली है कि काली/लाल चाय पीने से होंठ काला हो जाता है। होठ की त्वचा काफी कोमल होती है और इसे काले पड़ने में काफी समय लगता है। चाय पीने को होंठ के काले होने का कारण बताना कई मायनों में सही नहीं है। यह स्वयं के द्वारा किए गए कई ऐसे कार्यों के वजह से होता है जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। स्वयं की गंदी आदतों और लापरवाहियों की वजह से होंठ काले होने की समस्या होती है। होठों का काला होना पूरे चेहरे की सुंदरता को कम कर देता है, इसका समय रहते इलाज जरूर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं होठों के काले पड़ने का असली वजह और बचाव के तरीके।

स्मोकिंग से होते हैं होंठ काले

होठों के काले होने का सबसे मुख्य कारण होता है स्मोकिंग। जब भी कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो सिगरेट में मौजूद निकोटीन और गर्म धुआं होठों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं और अधिक पिगमेंटेशन बढ़ने की वजह से होठों का रंग गुलाबी से काला होने लगता है। यदि आपको होंठ काले करने से बचना है तो स्मोकिंग आज से ही बंद करें।

किसी भी प्रकार के अधिक गर्म चीजों का सेवन

काफी समय से लोगों में यह भ्रांतियां फैली है कि चाय या कॉफी के अधिक सेवन से होंठ काले पड़ जाते हैं लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है बल्कि चाय या कॉफी की तेज गर्मी ही होठों को काला करती है। जब आप अधिक गर्म चीजों का सेवन करते हैं तो हमारा शरीर होठों के पास अधिक मेलानिन हार्मोन बनने लगता है जिस वजह से होंठ डार्क हो जाते हैं।

सूर्य की गर्मी का होता है असर

गर्मी के दिनों में जब हम बाहर निकलते हैं तो हम अपने चेहरे और हाथ पैर की स्किन को काफी बचा कर रखते हैं और कई स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे सनस्क्रीन, बॉडी लोशन आदि का उपयोग करते है लेकिन हम होठों के लिए किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं करते। जिस वजह से सूर्य की पराबैंगनी किरणें होठों को काला कर देती हैं, इसलिए समय-समय पर लिप बाम लगाते रहना चाहिए।

शरीर का डिहाइड्रेट होना

जब भी हमारा शरीर डिहाइड्रेट महसूस करता है अर्थात शरीर में पानी की कमी होती है तो चेहरे पर झुर्रियां अधिक और काली दिखाई देने लगती हैं। इस वजह से ही होठों पर डार्क कलर ज्यादा उभरने लगता है और गुलाबी रंग दब जाता है। यदि आपको होठों का नेचुरल कलर वापस पाना है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।

Next Story