Begin typing your search above and press return to search.

Homemade Vitamin C Serum And Toner: घर में बनाइये विटामिन सी सीरम और टोनर, स्किन एजिंग डिले होगी, चमकेगा चेहरा

Homemade Vitamin C Serum And Toner: आप घर बैठे नाममात्र के खर्च में अपनी स्किन की बेहतरीन देखभाल कर सकती हैं होममेड विटामिन सी सीरम और टोनर की मदद से। आज इन दोनों को बनाने का तरीका हम आपको बताएंगे और आप हैरान रह जाएंगी कि इन्हें बनाना कितना आसान है।

Homemade Vitamin C Serum And Toner: घर में बनाइये विटामिन सी सीरम और टोनर, स्किन एजिंग डिले होगी, चमकेगा चेहरा
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Homemade Vitamin C Serum And Toner: आप घर बैठे नाममात्र के खर्च में अपनी स्किन की बेहतरीन देखभाल कर सकती हैं होममेड विटामिन सी सीरम और टोनर की मदद से। आज इन दोनों को बनाने का तरीका हम आपको बताएंगे और आप हैरान रह जाएंगी कि इन्हें बनाना कितना आसान है। विटामिन सी सीरम और टोनर की मदद से आप एजिंग के लक्षणों को डिले कर पाएंगी। पहले से मौजूद झुर्रियां और झाइयां हल्की होंगी और आपका चेहरा ग्लो करेगा। स्किन की तमाम छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए चलिए बनाते हैं विटामिन सी सीरम और टोनर।

विटामिन सी टोनर ऐसे बनाएं

इसे बनाने के लिए एक से दो ऑरेंज के छिलकों को एक गिसास पानी में डालकर 3-5 मिनट के उबाल लीजिए। फिर आंच बंद कर दीजिए। बस, इतनी आसानी से आपका विटामिन सी टोनर तैयार है। इसे इसी तरह से कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे छान लीजिए और एक स्प्रे बाॅटल में भर लीजिए। अब जरूरत अनुसार इसे टोनर की तरह इस्तेमाल कीजिए और केवल 7 दिनों में आप अपनी स्किन में नोटिसेबल फर्क देख पाएंगी।

विटामिन सी सीरम ऐसे बनाएं

इसे बनाने के लिए भी आपको ऑरेंज के छिलकों के पाउडर की जरूरत पड़ेगी। ऑरेंज पील पाउडर आप मार्केट से भी ले सकती हैं या घर में भी संतरे के छिलकों को घर के अंदर ही सुखा कर फिर पाउडर बना सकती हैं।

तो सीरम बनाने के लिए आपको एक चम्मच ऑरेंज पील पाउडर, एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और दो-चार चम्मच गुलाब जल की जरूरत है। इन सब चीजों को बहुत अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये। अगर आपको यह गाढ़ा लग रहा है तो आप और गुलाब जल मिला सकती हैं। अब इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल भी निकाल कर मिला लीजिए। विटामिन ई ऑइल मिलाने से इस सीरम में मौजूद विटामिन सी का ऑक्सीडेशन रुकेगा और आपको इस सीरम का ज्यादा फायदा मिलेगा।

विटामिन सी सीरम कैसे अप्लाई करें

विटामिन सी सीरम आपको रात को सोने से पहले लगाना है। पहले अपना चेहरा वॉश कर लीजिए। उसके बाद थोड़ा सा विटामिन सी सीरम हाथ में लेकर उससे अपने चेहरे और गर्दन की मसाज कीजिए और इसे रात भर के लिए अपने चेहरे पर छोड़ दीजिए। सुबह उठकर चेहरा धो लीजिए।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story