Begin typing your search above and press return to search.

Homemade Sunscreen: घर में बनाएं पूरे कुनबे के लिए सनस्क्रीन कम खर्च में, महंगी SPF 30 वाला मिलेगा प्रोटेक्शन

Homemade Sunscreen: अगर हम आपसे कहें कि आप उतनी ही इफेक्टिव सनस्क्रीन को घर में ढेर सारी मात्रा में बना सकते हैं वो भी सस्ते में तो क्या आप मानेंगे! चलिए हम आपको बताते हैं घर में सनस्क्रीन बनाने का तरीका सस्ते में।

Homemade Sunscreen: घर में बनाएं पूरे कुनबे के लिए सनस्क्रीन कम खर्च में, महंगी SPF 30 वाला मिलेगा प्रोटेक्शन
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Homemade Sunscreen: गर्मी में सूरज की तेज़-हानिकारक किरणों से स्किन को बचाना बेहद कठिन काम है। मार्केट में आपको महंगी सनस्क्रीन मिल ज़रूर जाएगी लेकिन ये फट से खत्म हो जाएगी। अगर हम आपसे कहें कि आप उतनी ही इफेक्टिव सनस्क्रीन को घर में ढेर सारी मात्रा में बना सकते हैं वो भी सस्ते में तो क्या आप मानेंगे! चलिए हम आपको बताते हैं घर में सनस्क्रीन बनाने का तरीका सस्ते में।

होममेड सनस्क्रीन बनाने के लिए सामग्री

  • कोकोनट ऑइल/नारियल तेल - 1/4 कप
  • बीज वैक्स या शिया बटर-1 टेबल स्पून
  • एलोवेरा जैल-1/4 कप
  • एसेंशियल ऑइल - 10-15 बूंदे, ऑप्शनल
  • ज़िंक ऑक्साइड पाउडर-2 टेबल स्पून (ऑप्शनल)

ऐसे बनाएं सनस्क्रीन

1. सबसे पहले गहरे बाउल में नारियल का तेल लें।

2. अब इसमें बीज वैक्स या शिया बटर डालें। नारियल के तेल में बीज वैक्स या शिया बटर आसानी से मिक्स नहीं होता है। इसलिए इसको आपको डबल बॉयलर मेथड से मिक्स करना है।

3. जब यह दोनों चीज अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसे एक दूसरे बाउल में छान लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। आप इतनी चीज़ें मिलाने पर भी स्किन को प्रभावी सुरक्षा देने वाला सनस्क्रीन बना सकते हैं जो मॉइश्चराइजर का भी काम करेगा।

4. और अगर आप बिल्कुल एसपीएफ 30 वाला प्रोटेक्शन चाहते हैं तो आपको जिंक ऑक्साइड पाउडर लेना होगा। यह आपको मार्केट में या ऑनलाइन जिंक ऑक्साइड पाउडर आसानी से मिल जाएगा। इसकी दो चम्मच मात्रा आपको अपने मिश्रण के साथ मिलानी है और बहुत अच्छी तरह से इसको मिक्स कर लेना है, जब तक पाउडर पूरी तरह से लिक्विड में घुल जाए। जिंक ऑक्साइड पाउडर की खासियत है कि इससे आपका होममेड सनस्क्रीन एसपीएफ ( SPF 30) वाला प्रोटेक्शन देगा।

5. अब आप इसमें एसेंशियल ऑयल मिला सकते हैं लेकिन यह ऑप्शनल है। सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए और आपका महीने भर के लिए होममेड सनस्क्रीन तैयार है जिसे घर के सभी लोग आराम से लगा सकते हैं। इस होममेड सनस्क्रीन को आप रूम टेंपरेचर पर 1 महीने तक रख सकते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story