Homemade Hair Conditioner: घर में बनाइये हेयर कंडीशनर, केवल 3 इंग्रीडिएंट्स से 50 रुपये से भी कम में
Homemade Hair Conditioner: अगर हम कहें कि आप घर में भी बड़ी आसानी से हेयर कंडीशनर बना सकते हैं, वह भी 50 रुपये से भी कम में तो क्या आप भरोसा करेंगे? आइए जानते हैं...

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Homemade Hair Conditioner: अगर हम कहें कि आप घर में भी बड़ी आसानी से हेयर कंडीशनर बना सकते हैं, वह भी 50 रुपये से भी कम में तो क्या आप भरोसा करेंगे? एक ट्राई तो कर के देखिए फिर आप पाएंगे कि आपके बाल भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह सर-सर सरक रहे हैं, चमक रहे हैं। तो भरोसा कीजिये और एक बार बनाकर देखिये इन तिन सिंपल से इंग्रेडिएंट्स से होममेड हेयर कंडीशनर।
क्या चाहिए
ऐलोवेरा जैल - 2 टेबल स्पून
बादाम का तेल-1 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल - 1-2
होममेड हेयर कंडीशनर ऐसे बनाएं
एक कटोरी लें। उसमें बादाम का तेल लें। अब विटामिन ई कैप्सूल खोलें और उसका तेल बादाम के तेल में मिक्स करें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और अब इसमें एलोवेरा जेल ऐड करें। आप अपने बालों को पोषण देने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। अब इसे अच्छी तरह से तब तक फेंटे,जब तक इसकी क्रीम लाइक कंसिस्टेंसी ना हो जाए। अब आपका होममेड हेयर कंडीशनर बनकर तैयार है।
कैसे एप्लाई करें
अपने होममेड हेयर कंडीशनर को अपने बालों पर सिरों तक लगाएं। अब इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दे उसके बाद रिंस करें। आमतौर पर हम शैंपू के बाद कंडीशनर लगाते हैं लेकिन यहां आपको रिवर्स कंडीशनिंग करनी है। यानी पहले आपको कंडीशनर लगाना है और उसे धो देने के बाद आपको शैंपू से हेयर वाॅश करना है।
आप देखेंगे कि इस होममेड हेयर कंडीशनर से आपके बाल उतने ही साॅफ्ट और शाइनी हो जाएंगे और उसी तरह लहराएंगे जैसे मार्केट के महंगे केमिकल वाले कंडीशनर के इस्तेमाल के बाद होते हैं।
