घर पर एक बार बनाएं, 7 दिन तक यूज़ करें ये होममेड फेस टोनर, स्किन रहेगी फ्रेश, टाइट और ग्लोइंग

घर पर एक बार बनाएं, 7 दिन तक यूज़ करें ये होममेड फेस टोनर, स्किन रहेगी फ्रेश, टाइट और ग्लोइंग
X
Homemade Face Toner: आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से आसानी से फेस टोनर बनाना बताएंगे। आप इन्हें एक बार बना कर 7 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं। जानना है न ये जादुई ट्रिक, चलिए जानते हैं।

Homemade Face Toner: आपने फेस वॉश या साबुन से चेहरा धो लिया लेकिन उसके बाद अगर फेस टोनर नहीं लगाया तो स्किन बेजान सी हो जाती है। वहीं टोनर लगाने के बाद चेहरा खिला-खिला और स्मूद दिखता है। टोनर लगाने का एक और फायदा यह है इससे स्किन का पीएच भी बैलेंस रहता है और ओपन पोर्स को मिनिमाइज़ करने में भी मदद मिलती है। मार्केट में आपको कई तरह के टोनर मिल जाते हैं लेकिन आप घर में भी केमिकल फ्री टोनर बना सकती हैं। आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से आसानी से फेस टोनर बनाना बताएंगे। आप इन्हें एक बार बना कर 7 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं। जानना है न ये जादुई ट्रिक, चलिए जानते हैं।

राइस वाॅटर टोनर

राइस वॉटर से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए तो अब पूरा भारत दीवाना है। इसी राइस वॉटर से आप एक बढ़िया सा फेस टोनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कोई सा भी चावल तीन चम्मच लेना है और इसे दो से तीन बार धोना है। फिर इसे एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो कर छोड़ देना है। सुबह जो क्लाउडी टाइप का पानी बचेगा, उसे छान लेना है और उसे एक स्प्रे बाॅटल में भर लेना है। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन या फिर गुलाब जल भी मिला सकती हैं। इससे इसके फायदे और बढ़ जाएंगे। अब इसे फ्रिज में स्टोर करें और चेहरा धोने के बाद आप हर दिन सुबह-शाम इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। हां, इस्तेमाल करने से पहले बाॅटल को शेक जरूर कर लें।

गुलाब जल और चंदन टोनर

अगर आपको चेहरा धोने के बाद फेस पर बहुत ड्राइनेस सी फील होती है तो आपके लिए गुलाब जल और चंदन पाउडर से बना फेस टोनर बहुत बढ़िया है। इसे बनाने के लिए आप आधा कप गुलाब जल लें और उसमें एक छोटा चम्मच चंदन का पाउडर डालकर बहुत अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे एक स्प्रे बाॅटल में भरकर रख लें। रोजाना सुबह शाम आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बताते चलें कि गुलाब जल से बने टोनर को फ्रिज में स्टोर करने पर भी 5 से 7 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए।

नीम फेस टोनर

अगर आपको मुहांसे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या सबसे ज्यादा है तो आपके लिए नीम का फेस टोनर बेस्ट है। इस एंटीबैक्टीरियल फेस टोनर को बनाने के लिए नीम की दो मुट्ठी पत्तियां लेकर अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें डेढ़ गिलास पानी में अच्छी तरह उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इसे एक स्प्रे बाॅटल में भरकर फ्रिज में रख लें। 7 दिन तक आप इस नीम फेस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Tags

Next Story