Begin typing your search above and press return to search.

Holi Par Skin Care: होली खेलने से पहले ऐसे करें स्किन की केयर, फिर ना चढ़ेगा गहरा रंग, न स्किन होगी खराब

Holi Par Skin Care: होली पर घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन, बालों, होठों सभी को बचाने की तैयारी आपको पहले से ही कर लेनी चाहिए। और आपको करना क्या है, ये हम बता रहे हैं।

Holi Par Skin Care: होली खेलने से पहले ऐसे करें स्किन की केयर, फिर ना चढ़ेगा गहरा रंग, न स्किन होगी खराब
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Holi Par Skin Care: होली है भाई होली है, बुरा ना मानो होली है, कहता हुआ कोई आप पर बाल्टी भर के रंग फेंक दे तो आप गुस्सा भी नहीं हो सकते क्योंकि यह त्यौहार ही मस्ती का है। लेकिन हां, बचाव का जुगाड़ तो आपके हाथ में है ही। इसलिए होली पर घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन, बालों, होठों सभी को बचाने की तैयारी आपको पहले से ही कर लेनी चाहिए। और आपको करना क्या है, ये हम बता रहे हैं।

होली से एक हफ्ता पहले न कराएं स्किन ट्रीटमेंट

खासकर लेडीज ब्यूटी पार्लर में थ्रेडिंग, वैक्सिंग, कैमिकल पीलिंग, ब्लीचिंग वगैरह कराती रहती हैं। वे धयान रखें कि होली से हफ्ते भर पहले ये सब न कराएं। क्योंकि इनसे स्किन होली के दिन तक भी ज्यादा सेंसिटिव रह सकती है।

चेहरे को करें एक रात पहले से तैयार

फ्रेंड्स आपके चेहरे को दीवार की तरह पोत डालें और अगले दिन आपको घंटों रगड़ाई करनी पड़े तो स्किन इरिटेशन तो होगा ही, बर्निंग सेंसेशन और रैशेज़ भी हो जाते हैं। इसलिए अपने चेहरे को बचाने के लिए एक रात पहले से ही तैयार करें। इसके लिए डीप हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइज़र रात को ही लगा कर सोएं।

होली खेलने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं

होली खेलने से पहले चेहरे और हाथ पैरों पर ऐलोवेरा जैल या बादाम का तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है बजाय नारियल तेल के।

होंठों और नाखूनों पर क्या लगाएं

होठों और नाखूनों पर पेट्रोलियम जैली लगाएं। आप कानों के पीछे और बाहरी सतह पर और नाक के दोनों ओर भी वैसलीन लगा लें क्योंकि यहां रंग ज्यादा जमता है।

बालों को बचाने के लिए क्या करें

बालों और स्कैल्प पर आप नारियल तेल लगा सकते हैं।

सनस्क्रीन लगाना है फायदेमंद

होली खेलते वक्त दिन भर में काफी धूप का भी सामना करना पड़ता है इसलिए सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, हो सके तो होली के दिन फिजिकल सनस्क्रीन लगाएं। ये ज्यादा फायदेमंद होता है।

नहाते समय ध्यान रखें ये बातें

नहाते समय रंग छुड़ाने के लिए अपनी स्किन को हद से ज्यादा ना रगड़ें। दो-तीन दिन में रंग धीरे-धीरे कम हो जाएगा। ज्यादा रगड़ने से स्किन पर रैशेज़, जलन, खुजली वगैरह हो सकता है। नहाने के बाद शरीर को पोंछ लें और तुरंत बॉडी लोशन लगाएं। होठों पर वैसलीन लगाना ना भूलें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story