Begin typing your search above and press return to search.

Holi Mein Baalon Ki Suraksha kaise karen: होली के रंगों से अब नहीं होंगे बाल/हेयर खराब; जानिए होली पर बालों की देखभाल कैसे करें?

Holi Mein Baalon Ki Suraksha kaise karen: होली के रंगों से अब नहीं होंगे बाल/हेयर खराब; जानिए होली पर बालों की देखभाल कैसे करें?
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Holi Mein Baalon Ki Suraksha kaise karen: होली का त्योहार आते हैं हर भारतीय के मन में रंगो की खुशबू और प्रेम का भाव जरूर आता है। लोग इस दिन एक दूसरे को अलग-अलग रंगों के गुलाल लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं लेकिन यहीं पर एक समस्या आ जाती है वह है बालों में रंगों का लगना। जब भी बाजारों में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग बालों पर लगाते हैं तो इन रंगो द्वारा बालों की नमी को सोख लिया जाता है जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाता है। कई बार बालों में डैंड्रफ और झड़ने की समस्या भी हो जाती है। जानिए आखिर क्या करें कि होली के दिन आपके बाल सुरक्षित रहे।

बालों में लगाए तेल

होली खेलने से पहले आपके बालों की सुरक्षा के लिए सबसे पहले अपने बालों पर नारियल या सरसों के तेल की एक मोटी परत जरूर लगाए। यह तेल सुरक्षा कवच की तरह कार्य करेगा जिससे रंग आपके स्कैल्प तक नहीं पहुंचेगी। साथ ही तेल लगे होने की वजह से यह बालों पर भी नहीं चिपकेगा और इसे धोना भी आसान होगा। ऐसे लोग जिन्हें तेल लगाना पसंद नहीं है तो वे हेयर सीरम का उपयोग कर सकते हैं।

बालों को ढंककर रखना

होली के दिन बालों को बचाने के लिए ढंक कर रखना भी एक प्रभावी उपाय है। इसके लिए आप स्कार्फ, टोपी और दुपट्टे से बालों को ढंककर रंगों से बचा सकते हैं। होली के समय बाजारों में मिलने वाली फैंसी टोपियां भी आपकी बालों की रक्षा कर सकती है। जो भी टोपी आप खरीदें वह सिंथेटिक कपड़े से न बना हो बल्कि सूती से बनी टीपी का इस्तेमाल करें।

बालों की स्टाइलिंग है जरूरी

होली के दिन रंग खेलते वक्त यदि आपके बाल लंबे है तो उन्हें बांध लेना ही सही होगा क्योंकि लंबे बाल रंगों को अधिक अवशोषित करेगा और फंसकर टूट भी सकता है इसलिए यदि आपको बालों को बचाना है तो उन्हें अच्छी तरह से बांधकर रखें

होली खेलने के बाद बालों की देखभाल

जिस तरह से आपने होली खेलने के पहले तैयारी की थी ठीक उसी तरह होली खेलने के बाद भी बालों की देखभाल जरूरी है। बालों को सीधे पानी से धोने के बजाय पहले उन्हें झाड़ ले ताकि सूखा रंग आसानी से निकल जाए। अब बालों को शैंपू और कंडीशनर लगाते हुए ठंडे पानी से साफ करें। बालों में बहुत समय से रंग लगे होने की वजह से इनमें नमी समाप्त हो जाती है। ऐसे में दही और शहद के मिश्रण को बालों में लगाकर कुछ समय के लिए ऐसे ही रहने दे फिर साफ पानी से बालों को धो ले।

Next Story