Holi ke din mobile ko kaise rakhen surakshit: होली के दिन पानी और रंगों से कहीं आपका फोन खराब न हो जाए! होली खेलने से पहले जरूर जान लीजिए ये 04 सेफ्टी टिप्स!
Holi ke din mobile ko kaise rakhen surakshit: होली का त्यौहार ऐसा है कि आप इस दिन कहीं भी और कैसी भी स्थिति में जाए आपको रंगों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में यदि आपके पास मोबाइल फोन है तो चिंता और ज्यादा बढ़ जाती है। तो जाने होली के दिन मोबाइल को कैसे सुरक्षित रखा जाए।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Holi ke din mobile ko kaise rakhen surakshit: भारत में होली के दिन हर तरफ रंग–गुलाल की खुशियां और जश्न का माहौल रहता है। लोग ’बुरा न मानो होली है’ के नारे के साथ एक दूसरे को रंग लगाने में मसरूफ हो जाते हैं। लेकिन इसी खुशी के बीच एक चिंता मन में बनी रहती है कि कहीं जेब में रखा हुआ मोबाइल फोन पानी व रंगों के वजह से खराब न हो जाए। होली का त्यौहार ऐसा है कि आप इस दिन कहीं भी और कैसी भी स्थिति में जाए आपको रंगों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में यदि आपके पास मोबाइल फोन है तो चिंता और ज्यादा बढ़ जाती है। तो जाने होली के दिन मोबाइल को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
1. वाटरप्रूफ पाउच में मोबाइल को रखें
होली खेलने के लिए आप जब भी बाहर निकले तो सबसे पहले अपने फोन को IPX8 रेटिंग वाले वाटरप्रूफ पाउच के अंदर रखना न भूले। ये सीलबंद पैकेट आपके स्मार्ट फोन को पानी व रंगों से बचाते है और यह पारदर्शी भी होता है तो आप बाहर से भी फोन का इस्तेमाल कर सकते है।
2. प्लास्टिक की थैली का उपयोग करें
अगर आपके घर में वाटरप्रूफ पाउच नहीं है तो किसी पॉलीथिन में फोन को अच्छे से लपेटकर पानी से बचाया जा सकता है। पॉलिथीन में रखने के बाद उसे अच्छी तरह टाइट कर दें और ऊपर से टेप भी लगा दें। यह देसी जुगाड़ वाटरप्रूफ पाउच की तरह ही काम करेगा।
3. होली के दिन फोन में करें यह सेटिंग
- जब भी आप होली खेलने के लिए बाहर जा रहे हो और आपके पास फोन भी रखा हुआ है तो उसमें यह आवश्यक सेटिंग जरूर करें।
- वाटरप्रूफ पाउच में फोन रखने पर कई बार फिंगरप्रिंट काम नहीं करते इसलिए पैटर्न या नंबर्स वाले पासवर्ड डालने चाहिए।
- गलती से ही यदि पानी फोन के अंदर चला जाएगा तो वह पूरा डाटा भी खराब कर सकता है इसलिए स्टोरेज का बैकअप जरूर रखें।
- फोन में यदि पानी चला भी जाए तो तुरंत वाटर इजेक्टर फीचर का उपयोग करें। सिम ट्रे निकाल दें। 24 घंटे के लिए फोन को धूप में सुखाएं। चार्जिंग करने की गलती न करें।
- अपने इंपॉर्टेंट फाइल्स और इमेज को क्लाउड स्टोरेज में या फिर किसी हार्ड डिस्क में ट्रांसफर कर दे।
4. सस्ते डिवाइस का इस्तेमाल करें
होली वाले दिन अपने मुख्य फोन की जगह सस्ते सेकेंडरी फोन में सिम डालकर इस्तेमाल करें। इसमें यदि पानी चला भी जाएगा तो ज्यादा आर्थिक नुकसान नहीं होने वाला है और इसे बनवाने का खर्च भी कम आएगा।
