Begin typing your search above and press return to search.

क्या सच में अच्छे लोगों के साथ ही बुरा होता है? जानिए इसके पीछे की मनोवैज्ञानिक सच्चाई और खास वजहें।

Hamesha acche logon ke sath hi Bura kyo hota hai: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि हमेशा आपके साथ ही बुरा होता है और फिर आप ऐसा सोचने लग जाते हैं कि भगवान अच्छे लोगों के साथ हमेशा बुरा ही करते हैं। ऐसी स्थिति में मनुष्य गहरे दुख और कंफ्यूजन में पड़ जाता है और अच्छाई के प्रति उसका विश्वास खत्म होने लगता है.

क्या सच में अच्छे लोगों के साथ ही बुरा होता है? जानिए इसके पीछे की मनोवैज्ञानिक सच्चाई और खास वजहें।
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Hamesha acche logon ke sath hi Bura kyo hota hai: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि हमेशा आपके साथ ही बुरा होता है और फिर आप ऐसा सोचने लग जाते हैं कि भगवान अच्छे लोगों के साथ हमेशा बुरा ही करते हैं। ऐसी स्थिति में मनुष्य गहरे दुख और कंफ्यूजन में पड़ जाता है और अच्छाई के प्रति उसका विश्वास खत्म होने लगता है। ये अलौकिक बातें हैं इनका ठोस सबूत खोजना लगभग नामुमकिन है लेकिन इसके पीछे कुछ खास वजह जरूर बताई जा सकती है। चलिए जानते हैं कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा बुरा ही क्यों होता है?

सभी लोगों को अच्छा मानने की कोशिश

ऐसे लोग जो व्यवहार में अच्छे और ईमानदार होते हैं वे हमेशा दूसरों से भी यह चाहते हैं कि वे प्यार और सम्मान दिखाएं। इसी उम्मीद में वे अन्य व्यक्तियों पर इतना ज्यादा भरोसा कर बैठे हैं कि जब सामने वाला व्यक्ति इन्हें धोखा देता है तो इनके मन में गहरी चोट पहुंचती है क्योंकि हर व्यक्ति एक समान नहीं होता न ही सोच समान होती है। यह समझना जरूरी है कि कई मनुष्यों का व्यवहार जो प्रत्यक्ष दिखाई देता है वह असली नहीं होता यही कारण है कि जब अच्छे लोग इन व्यक्तियों के संपर्क में आते हैं और जब धोखा मिलता है तो इन्हें लगता है कि हमेशा अच्छे लोगों के साथ ही भगवान गलत करते हैं।

जरूर से ज्यादा इमोशनल जुड़ाव

ईमानदार और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति अपने आप को कभी भी दूसरों की मदद करने और उनके कार्यों में हाथ बंटाने से पीछे नहीं हटाते। वे अपनी पूरी क्षमता का जोर लगा देते हैं कि सामने वाला व्यक्ति खुश रह सके। यही छोटी सी गलती उन्हें गहरे दुख में खड़ा कर देती है क्योंकि वे हमेशा अन्य व्यक्तियों में भी खुद की तरह मदद की भावना और प्यार ढूंढते रहते हैं। यह जरूर समझे कि दुनिया में अच्छे लोग हैं तो वहीं धोखेबाज, मतलबी और बुरे लोग भी रहते है, इसलिए ऐसे लोगों की पहचान कर इनसे दूर रहना ही बेहतर है।

किसी चीज को मना करने की कला सीखें

जो व्यक्ति दिल के काफी साफ होते हैं उनमें दूसरे व्यक्तियों को ’ना’ बोलने की कला नहीं होती। ऐसे में भी हर व्यक्तियों को खुश करने के लिए उनके हर काम करने लग जाते हैं और जब उन्हें यह पता चलता है कि वे सिर्फ इस्तेमाल हो रहे हैं तो उन्हें काफी दुख होता है। दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद के ऊपर समस्या बढ़ा लेते हैं। असल जिंदगी में हर वक्त दूसरों के ही काम करना और सेंसिटिव रहना सही नहीं है। आपके इसी समझौता न करने वाले स्वभाव के वजह से दुख का सामना करना पड़ सकता है और आपकी यही अच्छाई आपके ऊपर ही भारी पड़ जाती है।

जरूर से अधिक सोचने की समस्या

ओवरथिंकिंग एक ऐसी बीमारी है जो मनुष्य को अंदर से खोखला बना देती है। अक्सर भले लोगों में यह देखा गया है कि वे छोटे-छोटे बातों पर ओवरथिंकिंग करने लग जाते हैं। अन्य लोगों की छोटी सी बात भी इनके दिल और दिमाग पर गहरा असर कर देती है और ये उन बातों में उलझ कर काफी दुखी हो जाते हैं। हमेशा यह ध्यान रखें कि जो बातें आपके लिए ज्यादा मीनिंगफुल नहीं है उनके बारे में अधिक सोचना आपके लिए ही घातक होगा।

Next Story