Haldi Function Dressing Tips: छोड़िए पुराने बोरिंग आइडियाज़, हल्दी फंक्शन के लिए ये हैं ट्रैंडिंग ड्रैसेज़ और ज्वेलरी ऑप्शन्स
Haldi Function Dressing Tips: Haldi Function Dressing Tips: अगर आपकी दीदी या फ्रेंड की शादी के हल्दी फंक्शन में यलो कलर ड्रेस कैरी करना जरूरी है तो उसके साथ वही पुराने बोरिंग आइडियाज़ फाॅलो न करें।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Haldi Function Dressing Tips: Haldi Function Dressing Tips: अगर आपकी दीदी या फ्रेंड की शादी के हल्दी फंक्शन में यलो कलर ड्रेस कैरी करना जरूरी है तो उसके साथ वही पुराने बोरिंग आइडियाज़ फाॅलो न करें। कुछ नया करें जो आपको सबसे अलग हटकर दिखाएं। आप यलो के डिफरेंट शेड्स ट्राई कर सकती हैं, मल्टी कलर्ड लहंगा ट्राई कर सकती हैं और ज्वेलरी में भी सिर्फ यलो फ्लॉवर्स वाले सेट ना पहनें, ये भी बहुत बार रिपीट किये जा चुके हैं।तो फिर क्या नया करें? चलिए जानते हैं।
ड्रैस के ट्रैंडिंग ऑप्शंस
1. काॅर्सेट ब्लाउज़ विथ लहंगा
येलो लहंगा-चोली के बजाय काॅर्सेट ब्लाउज विथ लहंगा ट्राई करें । ये आपको माॅडर्न वाइब देगा।
2. सिल्क फ्लेयर्ड पलाज़ो, टाॅप एंड फ्लोरल जैकेट
अगर हल्की सी ठंड है तो सिल्क का फ्लेयर्ड पलाज़ो, यलो टॉप के साथ एक ब्लश पिंक फ्लोरल जैकेट कैरी करें। बहुत फ्रेश देखेंगी।
3. मस्टर्ड वेलवेट लहंगा
वेलवेट से बना ड्रेस हमेशा रिच लुक देता है। इस हल्दी फंक्शन में आप मस्टर्ड वेलवेट लहंगा ट्राई करें। यकीन मानिए छा जाएंगी।
4. पेस्टल शेड्स शिफाॅन साड़ी या लहंगा
साड़ी या लहंगे में यलो के डिफरेंट शेड्स और फैब्रिक ट्राई करें। इस समय शिफॉन के पेस्टल शेड्स बहुत पसंद किया जा रहे हैं। लाइम यलो लहंगा विद कंट्रास्ट फ्लोरल प्रिंट बहुत खूबसूरत लगेगा। या फिर आप बटर यलो साड़ी पहन सकती हैं। ये भी बहुत खूबसूरत लगेगी।
5. मल्टी कलर्ड लहंगा
पूरी तरह से यलो लहंगे की बजाय आप मल्टी कलर्ड लहंगा ले सकती हैं जिसमें यलो मेन कलर हो और दूसरे कलर्स की कलियाँ भी हों।
6. काॅर्सेट विथ स्कर्ट
आप काॅर्सेट टॉप के साथ यलो स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी बहुत माॅडर्न और यूथफुल वाइब देगा।
ट्रैंडिंग ज्वेलरी सैट्स फाॅर हल्दी सेरेमनी
रेसिन ज्वेलरी
रेसिन ज्वेलरी को आजकल बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये बहुत ट्रेंड में है। यह बहुत ज्यादा लाइटवेट की होती है, आपके लुक को एलिगेंट दिखाती है और हल्दी फंक्शन में परफेक्ट लगती है।
शैल डिज़ाइन ज्वेलरी
वही पुरानी यलो फ्लॉवर्स वाले ज्वेलरी सैट को छोड़ें और उसकी जगह शैल डिज़ाइन ज्वेलरी को कैरी करें। यह आपको एकदम फ्रेश दिखाएगी और आपके लुक को एलीवेट कर देगी।
हैंड क्राफ्टेड ज्वेलरी
अगर आपको ऐसा लुक चाहिए जो किसी के भी पास ना हो तो खुद ही हैंड क्राफ्टेड ज्वेलरी बनाइये या अपनी किसी जानकार फ्रेंड से बनवाइए।
पर्ल ज्वेलरी
अगर आपने सिल्क की ड्रेस पहनी है तो उसके साथ तो पर्ल ज्वेलरी टाइमलेस पीस है। यह आपको बहुत ही प्यारा दिखाने वाली है।
