सोनाक्षी सिन्हा जैसे भरे-भरे गाल हों या रानी मुखर्जी जैसा गोल चेहरा, जाने कौन सी हेयर स्टाइल्स हैं आपके लिए बेस्ट
Hairstyles According To Face Shape: अगर आप एक चबी गर्ल है और आपके गाल बिल्कुल सोनाक्षी सिन्हा की तरह भरे-भरे हैं या फिर आपका चेहरा रानी मुखर्जी की तरह राउंड शेप का है या फिर है स्क्वेयर फेस कट तो आपको अपने लिए हेयर स्टाइल का सिलेक्शन भी सोच-समझकर करना चाहिए।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Hairstyles According To Face Shape: अगर आप एक चबी गर्ल है और आपके गाल बिल्कुल सोनाक्षी सिन्हा की तरह भरे-भरे हैं या फिर आपका चेहरा रानी मुखर्जी की तरह राउंड शेप का है या फिर है स्क्वेयर फेस कट तो आपको अपने लिए हेयर स्टाइल का सिलेक्शन भी सोच-समझकर करना चाहिए। हम यहां आपको आपके फेस शेप के अकॉर्डिंग परफेक्ट हेयर स्टाइल्स बता रहे हैं जिससे आपके लिए चुनना आसान हो और आपका चेहरा बैलेंस नज़र आए।
चबी फेस
सोनाक्षी सिन्हा जैसी चबी फेस वाली लड़कियों के लिए साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल बेस्ट है। इससे चेहरे की width कम लगती है। आप 'लेयर्स बिलो चिन' या 'साॅफ्ट वेव्स या कर्ल्स' और फेस फ्रेमिंग लेयर्स ट्राई करें। इससे आपके चेहरे का फैट विज़ुअली कम नजर आएगा।
राउंड शेप
अगर आपका चेहरा रानी मुखर्जी की तरह राउंड शेप का है तो आपके ऊपर पिक्सी कट, लाॅन्ग लेयर्स और साइड स्वैप बैंग्स वाले हेयरस्टाइल बहुत अच्छे लगेंगे। ये आपके फेस को स्लाइटली लाॅन्गर और स्लिमर दिखाते हैं। हाई पोनी टेल्स और बन्स भी आपके लिए परफेक्ट हैं। वहीं आपको चिन लेंथ की हेयर स्टाइल को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इनसे आपका चेहरा और गोल नजर आएगा।
स्क्वेयर शेप
अगर आपका चेहरा स्क्वेयर शेप का है तो आपके लिए कर्टेन बैंग्स और साॅफ्ट लेयर्स और वेवी हेयरस्टाइल बेस्ट हैं। आपको ब्लंट हेयर स्टाइल को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए क्योंकि यह आपकी जाॅ लाइन को और हाईलाइट कर देगी।
ओवल शेप
और आपका चेहरा ओवल शेप का है तो आपके ऊपर बॉब कट, कर्टेन बैंग्स और लाॅन्ग वेव्स हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा सूट करेंगी।
लाॅन्ग फेस
अगर आपका चेहरा ज्यादा लंबा है तो आपको सेंटर पार्टिंग नहीं करनी चाहिए और न ही आपको अपने बाल स्ट्रेट रखने चाहिए। आपको अपने बालों की लेंथ भी शोल्डर से ज्यादा नीचे तक नहीं रखनी चाहिए।
आपके लिए साॅफ्ट कर्ल्स, वेवी हेयरस्टाइल, फेदर कट, फुल बैंग्स या कर्टेन बैंग्स हेयरस्टाइल अच्छी हैं। ये आपके फेस को बैलेंस करेंगी।
