Begin typing your search above and press return to search.

Hair Style For men: रणवीर सिंह की तरह क्विफ़ या विक्की कौशल का टेपर कट या सिंपल फेड कट - कौन सी हेयर स्टाइल चुनेंगे आप?

Hair Style For men: पुरुषों के लिए अपने पूरे लुक को चेंज करने का एक बेहतरीन तरीका है हेयर स्टाइल बदलना। सही हेयर कट न सिर्फ आपके चेहरे को सूट करता है बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी को भी स्टाइलिश बना देता है।

Hair Style For men: रणवीर सिंह की तरह क्विफ़ या विक्की कौशल का टेपर कट या सिंपल फेड कट - कौन सी हेयर स्टाइल चुनेंगे आप?
X
By Divya Singh

Hair Style For men: पुरुषों के लिए अपने पूरे लुक को चेंज करने का एक बेहतरीन तरीका है हेयर स्टाइल बदलना। सही हेयर कट न सिर्फ आपके चेहरे को सूट करता है बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी को भी स्टाइलिश बना देता है। अगर आप अब तक सिंपल या एक ही तरह का हेयर कट करवाते आ रहे हैं, तो अब समय है कुछ नया ट्राय करने का। आजकल कई ट्रेंडिंग मेन्स हेयर स्टाइल हैं जो तेज़ी से लोकप्रिय हो रही हैं। अपने फेस कट के हिसाब से आप इनमें से नई हेयरस्टाइल चुन सकते हैं क्योंकि कई बार सिर्फ हेयर कट बदलने से ही आपका पूरा लुक बदल जाता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं ट्रैंडिंग मेन्स हेयर स्टाइल कौन सी हैं।

1. फेड हेयरकट

आजकल सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हेयर स्टाइल में से एक है फेड हेयर कट। इसमें साइड से बाल धीरे-धीरे छोटे होते जाते हैं और ऊपर के बाल थोड़े लंबे रखे जाते हैं। मोस्ट प्रोबेबली, आपने भी यही हेयर कट रख रखा होगा।

खासियत - फेड कट हेयर स्टाइल बहुत क्लीन और स्टाइलिश लुक देती है और लगभग हर फेस शेप पर अच्छी लगती है।

2. क्विफ़ हेयर स्टाइल

कई बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा हेयर स्टाइल है क्विफ़ हेयरकट। आपने रणवीर सिंह की कई फोटोज़ इस हेयरकट में देखी होंगी। इस स्टाइल में बालों को ऊपर की ओर वॉल्यूम देकर सेट किया जाता है, जिससे लुक बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लगता है।

खासियत- क्विफ़ हेयर स्टाइल चेहरे को शार्प लुक देती है और पार्टी और कैजुअल दोनों लुक में सूट करती है। अगर आपके बाल थोड़े कम और पतले हैं तो भी यह स्टाइल आप पर सूट करेगी और आपको बोल्ड और फैशनेबल लुक देगी।

3. टेपर कट

अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहते हैं, तो टेपर कट हेयर स्टाइल एक बेहतरीन विकल्प है। विक्की कौशल को आपने इस हेयरकट में जरूर देखा होगा। इस स्टाइल में बाल ऊपर से थोड़े लंबे और साइड से धीरे-धीरे छोटे किए जाते हैं, जिससे एक साफ-सुथरा और प्रोफेशनल लुक मिलता है।

खासियत- टेपर कट ऑफिस और फॉर्मल लुक के लिए परफेक्ट है और लगभग हर फेस शेप पर सूट करती है।इसलिए अगर आप सिंपल, स्मार्ट और एलिगेंट लुक चाहते हैं तो टेपर कट ट्राय कर सकते हैं।

4. टेक्सचर्ड क्रॉप

ईज़ीली मेंटेन होने वाला हेयर कट चाहते हैं तो टेक्सचर्ड क्रॉप एक शानदार ऑप्शन है। इसमें बाल छोटे रखे जाते हैं लेकिन ऊपर थोड़ा टेक्सचर दिया जाता है जिससे बाल नेचुरल और स्टाइलिश दिखते हैं।

खासियत - यह हेयर स्टाइल खासकर गर्मियों के लिए काफी आरामदायक मानी जाती है और युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

5. अंडरकट हेयरस्टाइल

अगर आप थोड़ा बोल्ड और ट्रेंडी लुक चाहते हैं तो अंडरकट हेयर स्टाइल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें साइड के बाल बहुत छोटे रखे जाते हैं जबकि ऊपर के बाल लंबे होते हैं।

खासियत - इस स्टाइल की खास बात यह है कि आप ऊपर के बालों को अलग-अलग तरीके से सेट कर सकते हैं, जैसे पीछे की ओर या थोड़ा स्पाइकी लुक देकर।

6. मैन बन

थोड़ा स्टाइलिश लुक चाहिए तो बाल बढ़ा कर 'मैन बन' हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें बालों को पीछे की तरफ बांधकर 'बन' बनाया जाता है।

खासियत

नॉर्मली यह हेयर स्टाइल ऑफिस गोइंग मैन के लिए नहीं है। यह क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए अच्छी है। कैजुअल लाइफस्टाइल वाले लोगों पर यह काफी सूट कर सकती है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story