Begin typing your search above and press return to search.

Hair Style For Long Hair With Indian Outfit : लंबे-घने हैं बाल?अपने खूबसूरत से इंडियन आउटफिट के साथ ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, जम जाएगा रंग

Hair Style For Long Hair With Indian Outfit: आपके किस इंडियन आउटफिट के साथ कौन सी हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा अच्छी लगेगी खासकर तब जब आपके पास खूबसूरत लंबे बालों की दौलत है। चलिए हम आपको बताते हैं...

Hair Style For Long Hair With Indian Outfit : लंबे-घने हैं बाल?अपने खूबसूरत से इंडियन आउटफिट के साथ ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, जम जाएगा रंग
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Hair Style For Long Hair With Indian Outfit: आपने खूब सुंदर सी साड़ी, लहंगा-चोली या शरारा पहना लेकिन अगर आपको यह नहीं पता कि इसके साथ कौन सी हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा सूट करेगी तो हो सकता है कि मामला उतना ना जाम पाए जितनी आपकी ख्वाहिश है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके किस इंडियन आउटफिट के साथ कौन सी हेयर स्टाइल सबसे ज्यादा अच्छी लगेगी खासकर तब जब आपके पास खूबसूरत लंबे बालों की दौलत है।

डिज़ाइनर साड़ी के साथ

अगर आपने डिज़ाइनर साड़ी वियर की है तो उसके साथ ओपन वेवी हेयर स्टाइल बनाएं,गजब का कहर ढाएंगी।

सिल्क साड़ी के साथ

जब भी सिल्क साड़ी पहनें तो एक 'लो बन' बनाएं और साथ में अगर आपने गजरा लगा लिया फिर तो बात ही क्या! श्रीदेवी की याद ज़हन में घूम गई ना!

लहंगे के साथ

लहंगे के साथ आजकल 'हाफ अप डू' हेयर स्टाइल का ट्रैंड सा चल पड़ा है, तो भला आप क्यों पीछे रहें, आप भी ट्राई करें।

शरारा या गरारा के साथ

अपने खूबसूरत शरारा या गरारा के साथ स्लीक पोनीटेल बनाएं और परफेक्ट कैची लुक पाएं।

पंजाबी कुर्ती के साथ

पंजाबी शॉर्ट कुर्ती और धोती सलवार जैसा ड्रेस पेयल किया है तो साइड ब्रीड बहुत जमने वाली है।

चिकनकारी कुर्ती के साथ

अब गर्मी आ ही रही हैं तो आपने भी अपनी फेवरेट चिकनकारी कुर्तियां निकाल ली होंगी। चिकनकारी कुर्ती जब भी पहनें तो 'लो मैसी बन 'बनाएं। बहुत खूबसूरत लगेंगी।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story