Begin typing your search above and press return to search.

Hair Spa At Home With Curd: दही के इन हेयर मास्क से घर बैठे करें पार्लर जैसा हेयर स्पा, बाल होंगे साॅफ्ट, शाइनी और स्ट्राॅन्ग

Hair Spa At Home With Curd: अब हेयर स्पा के लिए गर्मी में पार्लर जाने की ज़रूरत नहीं। घर बैठे दही के हेयर मास्क से बनाइये बालों को स्ट्राॅन्ग, शाइनी और साॅफ्ट। यानी बचत ही बचत और खुशी ही खुशी। तो चलिए जानते है आपके किस हेयर प्रॉब्लम के लिए दही का कैसा मास्क काम आएगा।

Hair Spa At Home With Curd: दही के इन हेयर मास्क से घर बैठे करें पार्लर जैसा हेयर स्पा, बाल होंगे साॅफ्ट, शाइनी और स्ट्राॅन्ग
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Hair Spa At Home With Curd: अब हेयर स्पा के लिए गर्मी में पार्लर जाने की ज़रूरत नहीं। घर बैठे दही के हेयर मास्क से बनाइये बालों को स्ट्राॅन्ग, शाइनी और साॅफ्ट। यानी बचत ही बचत और खुशी ही खुशी। तो चलिए जानते है आपके किस हेयर प्रॉब्लम के लिए दही का कैसा मास्क काम आएगा।

अच्छे सिल्की,शाइनी बालों की चाहत में क्या आप भी पार्लर जाकर हेयर स्पा कराने में सैकड़ों रुपये लगा देते हैं? तो 5 मिनट ठहरिये और दही के ये मैजिकल घरेलू नुस्खे पढ़िये। आपके बालों की तमाम प्राॅब्लम्स चाहे डैंड्रफ या फिर फ्रिज़ी,डेमेज्ड हेयर, दही का हेयर मास्क लगाने से दूर हो सकती हैं।खासकर गर्मी में तो ये आपके लिए और भी फायदेमंद हैं क्योंकि ये आपके स्कैल्प को अच्छी तरह साफ करेंगे। पसीना, धूल-गंदगी को पूरी तरह हटा देंगें।

डैंड्रफ ओर फ्रिजी हेयर के लिये

अगर आपके साथ डैंड्रफ और फ्रिज़ी हेयर की समस्या है तो आपको दही के साथ नींबू मिलाकर लगाने से फायदा होगा। इसके लिए दो चम्मच दही में आधा नींबू निचोड़ें और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे अपने पूरे बालों की लंबाई पर लगाकर 20 मिनट से आधे घंटे तक के लिए छोड़ दें। उसके बाद में रिन्स कर दें।

रूखे-बेजान बालों के लिये

अगर आपके बाल बहुत ही ज्यादा रूखे और बेजान हैं तो आप दही से होममेड हेयर कंडीशनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप दही में एक अंडे को तोड़कर डालना है। बहुत अच्छी तरह मिक्स करना है और अपने स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में लगा लेना है। इसे लगा कर आधे घंटे लिए छोड़ दीजिए और फिर धो दीजिए। जब आपके बाल सूखेंगे तो आप देखेंगी कि आपके बालों में जान लौट आई है और बाल खूब शाइन भी कर रहे हैं।

स्प्लिट एंड्स और बालों का झड़ना रोकने के लिये

अगर आपके बाल बहुत डैमेज हो गए हैं स्प्लिट एंड्स की समस्या है और बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपके लिए ये वाला मास्क है। इसे बनाने के लिए आप ज़रूर अनुसार दही में आधा नींबू निचोड़ें और एक चम्मच नारियल का तेल या शहद मिक्स करें। अब इसे अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे बाद धो दें।

ज्यादा वाॅल्यूम के लिये

अगर आपके बाल पतले हैं और उनका वॉल्यूम कम नजर आता है तो इसके लिए भी दही का एक मास्क बहुत काम आएगा। इसे बनाने के लिए आपको तीन से चार चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लेना है और उसमें समान मात्रा में दही मिला देना है। अब इसे मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह ब्लैंड कर लें। आपको अपने धुले और सूखे बालों में ही इसे अप्लाई करना है। इसे लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए और फिर बाल धो लीजिए। इससे न केवल आपके बालों का वॉल्यूम डबल दिखाई देगा बल्कि वे अच्छी तरह सेट होंगे, स्ट्रेट होंगे।

दही के ये मास्क आप हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल करें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story