Hair Cut For Women: बिना डरे ट्राई करें ये हेयर कट, हर फेस शेप पर करेंगे सूट
Hair Cut For Women: हम आपको ऐसे सिंपल हेयर कट बता रहे हैं जो ऑलमोस्ट हर फेस शेप पर सूट करते हैं। इन्हें “यूनिवर्सल हेयरकट” माना जाता है और ये आमतौर पर राउंड, ओवल, स्क्वेयर सभी फेस शेप पर अच्छे लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये हेयर कट।

Hair Cut For Women: क्या आप भी अपने हेयर कट से बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं लेकिन हिम्मत नहीं हो रही कि आपके फेस पर ये नया हेयर कट सूट करेगा या नहीं। तो हम आपको ऐसे सिंपल हेयर कट बता रहे हैं जो ऑलमोस्ट हर फेस शेप पर सूट करते हैं। इन्हें “यूनिवर्सल हेयरकट” माना जाता है और ये आमतौर पर राउंड, ओवल, स्क्वेयर सभी फेस शेप पर अच्छे लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये हेयर कट।
1. फेस फ्रेमिंग लाॅन्ग लेयर्स
फेस फ्रेमिंग लाॅन्ग लेयर्स बहुत ही प्यारी अट्रैक्ट करने वाली हेयर स्टाइल है और यह ऑलमोस्ट सभी को सूट करती है। फिर चाहे आपका चेहरा शार्प हो या फिर चबी।
2. लेयर्ड कट
अगर बहुत ज्यादा कन्फ्यूज़ हों, तो सबसे सेफ ऑप्शन है लेयर्ड कट। इसमें बालों में अलग-अलग लेयर्स दी जाती हैं जिससे बालों में वॉल्यूम और मूवमेंट आता है।
3. लाॅन्ग बाॅब
आप लाॅन्ग बॉब हेयरकट ट्राई करें जिसकी लेंथ आपकी कॉलर बोन तक आए। लाॅन्ग बॉब आपके चेहरे में एक स्लिमनेस ऐड करता है और आपको बहुत स्मार्ट भी दिखाता है। इसे मैनेज करना भी आसान होता है।
4. कर्टेन बैंग्स
चाहे आपका माथा ज्यादा बड़ा हो या छोटा, कर्टेन बैंग्स हेयर कट आपपर सूट ज़रूर करेगा। कर्टेन बैंग्स आपके माथे को ज्यादा प्रपोर्शनेट दिखाएगा और आपकी आंखों की खूबसूरती को हाइलाइट करेगा।
5. सॉफ्ट स्टेप कट
आप सॉफ्ट स्टेप कट भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें लेयर्ड कट से थोड़े ज्यादा डिफाइंड स्टेप्स होते हैं। ये फेस को लंबा और शार्प दिखाता है।
6. U-कट या V-कट
इनके बारे में तो आप जानती ही होंगी। फिर भी बता देते हैं कि इनमें पीछे से बाल U या V शेप में कट किये जाते हैं।ये हेयर कट लगभग हर फेस शेप पर अच्छे लगते हैं और इनमें बाल घने और लंबे भी दिखते हैं।
