Begin typing your search above and press return to search.

Gutke ki Lat ko kaise dur Karen: रसोई की इन चीज़ों से छुड़ाएं गुटखा और सिगरेट की लत, इनके सेवन से शरीर होगा पूरी तरह डिटॉक्स

Gutke ki Lat ko kaise dur Karen: आज हम आपको नशे की लत छुड़वाने के लिए डॉक्टरों की भारी दवाइयां नहीं बताने वाले बल्कि रसोई में रखी उन चीजों के बारे में बात करेंगे जो आपको आसानी से प्राप्त हो सकती है और नशे से दूर ले जा सकती है।

Gutke ki Lat ko kaise dur Karen: रसोई की इन चीज़ों से छुड़ाएं गुटखा और सिगरेट की लत, इनके सेवन से शरीर होगा पूरी तरह डिटॉक्स
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Chirag Sahu

Gutke ki Lat ko kaise dur Karen: कहते हैं कि हेल्थी लाइफस्टाइल के लिए किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न किया जाए तो ही बेहतर होता है लेकिन भारत जैसे बड़े देश में 21% से भी अधिक लोग सुखे नशे जैसे गुटखा Gutka और तंबाकू का सेवन कर रहे हैं और अधिकतर लोगों को तो इसकी लत भी लग चुकी है। वैसे तो नशा शराब, गांजा या चरस किसी का हो, हानिकारक ही होता है। आज हम आपको नशे की लत छुड़वाने के लिए डॉक्टरों की भारी दवाइयां नहीं बताने वाले बल्कि रसोई में रखी उन चीजों के बारे में बात करेंगे जो आपको आसानी से प्राप्त हो सकती है और नशे से दूर ले जा सकती है।

अजवाइन का करें इस्तेमाल

नशे की लत ऐसी होती है कि यह आपको अपनी ओर बार-बार खींच लाती है। कुछ एक्सपर्ट से हम मानते हैं कि अजवाइन के सेवन से नशे की लत काफी हद तक काम हो सकती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको अजवाइन और सेंधा/काला नमक लेना है फिर दोनों को एक साथ पीसकर एक चूर्ण जैसा बना ले और जिस तरह से तंबाकू को होठों के अंदर दबा कर रखा जाता है वैसे ही 2 से 3 घंटे तक इस चूर्ण को मुंह में रखें। इस उपाय को लगातार 1 महीने तक करने पर गुटखा खाने और सिगरेट पीने के लत 90% तक कम हो सकती है।

अदरक और नींबू का सेवन

जब भी आपको सिगरेट पीने या गुटखा खाने की तलब उठे तो अदरक और नींबू का सेवन इसे कम कर सकता है। सबसे पहले आपको अदरक को छोटे हिस्सों में काट लेना है फिर कटे हुए अदरक में नींबू और काला नमक डालकर इसे चूसते रहे। अदरक में शहद डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। यह उपाय सालों से लगी नशे की लत को कम करने में मददगार है।

सौंफ का नियमित सेवन

हर नशीली पदार्थ में निकोटिन की मात्रा जरूर होती है और जब आपका मुंह खाली होता है तो निकोटिन की क्रेविंग होना शुरू हो जाती है इसलिए कोशिश करें कि थोड़े टाइम पर सौंफ, इलायची, गुड़ जैसे माउथ फ्रेशनर खाते रहे या फिर कोई हर्बल टी या सूप का सेवन करें। इन चीजों के सेवन से आपके मुंह का स्वाद बदलने लगेगा और नशीली चीजों की लत भी कम होने लगेगी।

अपनी सोच में करें बदलाव

नशे की लत ऐसी चीज है जो किसी भी नुस्खे या दवाई से पूरी तरह ठीक नहीं की जा सकती इसलिए आपको खुद से ही दृढ़ निश्चय करना है कि यह नशा आपके शरीर के लिए हानिकारक है और आप इसे छोड़ना चाहते हैं। इसी तरह कुछ दिनों तक नशे से दूर रहने के बाद धीरे-धीरे आप पूरी तरह से इस लत से मुक्त हो जाएंगे। इस दौरान आपको रोजाना व्यायाम करना है और ऐसे लोगों से दूर रहना है जो नशा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Next Story