Ghar se Chuho Ko Kaise Bhagaye: चूहों से हो चुके हैं परेशान! अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा चूहों से छुटकारा
Ghar se chuho ko kaise nikalen: भारतीय घरों में चूहों की समस्या आए दिन बनी रहती है। बिजली के तार हो या घर के डिब्बों में रखे सामान ये चूहे सब कुतर जाते है। इन्हें भगाना सब के बस की बात नहीं होती। आइए जानते हैं चुहों को भगाने के घरेलु उपाय..

Ghar se chuho ko kaise nikalen: भारतीय घरों में चूहों की समस्या आए दिन बनी रहती है। बिजली के तार हो या घर के डिब्बों में रखे सामान ये चूहे सब कुतर जाते है। इन्हें भगाना सब के बस की बात नहीं होती। मार्केट में चूहों को मारने की दवा और rat trap जैसे आधुनिक यंत्र भी मौजूद है, चूंकि चूहों को भगवान गणेश का सवारी माना जाता है जिसके वजह से इन्हें मार देना उचित नहीं, केवल भगा देना ही सही होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको चूहों को भगाने के तरीकों के बारे में बताने वाले है।
1. पुदीने के तेल का उपयोग
कई ऐसी प्राकृतिक चीजें है जिनका उपयोग हम चूहों को भगाने में कर सकते है। उन्हीं में से एक है पुदीने की तेज खुशबू। इसकी खुशबू इंसान को तो पसंद आती है पर चूहों के लिए यह गंध काफी असहनीय होता है। पुदीने का तेल या पेपरमिंट ऑयल आजकल आसानी से बाजार में मिल जाता है और इसका उपयोग बेहद सरल है। इस तेल को इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉटन बॉल चाहिए। इन रूई की गोलियों पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर, घर के विभिन्न स्थानों पर रख दें। पुदीने की तीव्र खुशबू चूहों की नाक को काफी कष्ट पहुंचती है और वे उस जगह से दूर रहना पसंद करते हैं।
2. लहसुन के पेस्ट की तेज गंध
लहसुन हमारे किचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अपने तेज गंध से चूहों को दूर भगाने में भी काम आती है। लहसुन की गंध बेहद तीव्र होती है और यह गंध कई फीट दूर तक फैल जाती है। चूहों को यह गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। एक पूरे लहसुन के सभी कलियों को छीलकर,बारीक पीस ले। पीसे हुए लहसुन में थोड़ा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को घरों के सभी जगह पर रख दें। लहसुन की गंध चूहों को काफी प्रभावित करती है।
3. फिटकरी का उपयोग
फिटकरी का इस्तेमाल कई औषधीय गुणों के लिए सदियों से घरों में उपयोग किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल चूहों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। फिटकरी की सबसे बड़ी खासियत इसका तीखा स्वाद और कड़वी गंध है जो चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। इस उपाय को करने के लिए फिटकरी के टुकड़े को बारीक पीस लें और इसका पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को चूहों के आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें। इसकी गंध से परेशान होकर वे दोबारा कभी नहीं आएंगे। फिटकरी को पाउडर की जगह स्प्रे बनाकर भी छिड़का जा सकता है।
4. कपूर के टुकड़ों की महक
घरों में कपूर को पूजा पाठ के साधन के रूप में उपयोग किया जाता है। इसकी तीव्र गंध की वजह से चूहों को भगाने में भी यह मददगार है। कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसे घर के हर कोने पर रख दें खासकर उस जगह पर जहां से चूहे का आना-जाना लगा रहता है। कपूर धीरे-धीरे वाष्पीकृत होता रहता है और इसकी गंध पूरे घर में फैल जाती है। यह गंध चूहों को बेहद नापसंद है।
