Ghar Me Sona Chandi Rakhne Ke Niyam: सोना-चांदी लोहे के बॉक्स में क्यों नहीं रखना चाहिए? धन हानि का है बड़ा कारण; जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सोना-चांदी रखने के नियम!

Ghar Me Sona Chandi Rakhne Ke Niyam: घर में जब भी कभी मूल्यवान वस्तुओं जैसे पैसे या सोने चांदी के आभूषण रखने होते है तो हम काफी सावधानी बरतते हैं। कई हिंदू शास्त्रों में सोने से बनी चीजों को सिर्फ आभूषण ही नहीं माना बल्कि उन्हें माता लक्ष्मी का प्रतीक भी बताया गया हैं और ऐसा भी माना जाता है कि जिस घर में सोने चांदी के आभूषण होते है वहां माता लक्ष्मी सदैव निवास करती है। वास्तु के अनुसार यदि सोने चांदी के आभूषणों को अच्छे से नहीं रखा गया तो ये धन–लाभ की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आज हम जानेंगे कि सोने चांदी के आभूषणों को लोहे के बॉक्स में क्यों नहीं रखना चाहिए।
लोहे के लॉकर में सोना रखना क्यों है नुकसानदायक
कहते हैं कि लोहे के लॉकर में सोने की चीज नहीं रखनी चाहिए इसे समझने से पहले आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए ग्रहों के विज्ञान को समझना होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना, गुरु और सूर्य ग्रह को इंगित करता है जो धन-धान्य और वैभव का प्रतीक है और वही लोहे की बात करें तो वह शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। शनि ग्रह को अक्सर कठोर और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।
ग्रहों की इन विपरीत प्रकृति की वजह से जब आप सोने को लोहे से बनी बॉक्स में रखते हैं तो गुरु और शनि के बीच एक द्वंद्व शुरू हो जाता है। यह प्रभाव बृहस्पति ग्रह पर भी पड़ता है जिस वजह से धन–वैभव की कमी हो जाती है। चांदी के आभूषणों के साथ भी यही हाल है। चांदी को अक्सर चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है,जो काफी शांत और शीतल है। जब भी चांदी को लोहे के संदूको में रखा जाता है तो शनि का नकारात्मक प्रभाव चंद्रमा पर पड़ने की वजह से अनावश्यक खर्च बढ़ जाते हैं।
आभूषणों को किस दिशा में रखना है सही
वास्तु के अनुसार सभी दिशाओं का कोई न कोई देवता जरूर होता है और जब आप आभूषणों को इन दिशाओं में रखते हैं तो इन देवताओं का प्रभाव भी आप पर पड़ता है। सबसे सुरक्षित और लाभदायक दिशा उत्तर दिशा को मानी गई है, क्योंकि यह धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा है। साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते है, क्योंकि यह बृहस्पति देव की है। ध्यान रहे कि दक्षिण दिशा में आभूषण नहीं रखना चाहिए।
सोना-चांदी रखने का सही तरीका
- घर में सोना चांदी रखने के लिए लोहे के बॉक्स का उपयोग न करें बल्कि लकड़ी के बॉक्स बनवाएं।
- सोने को हमेशा पीले या लाल रंग के कपड़े में लपेट कर रखना चाहिए। यह आपके मंगल और बृहस्पति को मजबूत करता है।
- काले रंग के बैग या कपड़े में लपेट कर रखना अशुभ हो सकता है क्योंकि यह शनि देव का प्रतीक है।
- घर की रसोई के आसपास सोने के आभूषणों को नहीं रखना चाहिए।
- सोने के आभूषणों के साथ केवल सोना ही रखें, अन्य धातुओं के आभूषण नहीं।
- घर में कोई आभूषण टूटे हुए या खराब हो गए हैं तो उन्हें तिज़ोरी में न रखें बल्कि उसे ठीक करवा लें।
- आपकी तिजोरी का मुख, घर के शौचालय या मुख्य द्वार की ओर नहीं होना चाहिए। यह आपके धन आगमन में रोक लगा सकता है।
Tags
-
Home
-
Menu
