Begin typing your search above and press return to search.

Generation names and years : क्या होती है Gen Z, मिलेनियल, अल्फा और बीटा जेनरेशन और आप किस पीढ़ी से हैं, यहां जानें

generation names and years : हम जानेंगे कि आखिर साल के हिसाब से जेनरेशन कैसे तय होती है और आप किस जेनरेशन से हैं।

Generation names and years : क्या होती है Gen Z, मिलेनियल, अल्फा और बीटा जेनरेशन और आप किस पीढ़ी से हैं, यहां जानें
X
By Meenu Tiwari

Generation names and years : पिछले कुछ दिनों से Gen Z, मिलेनियल, अल्फा और बीटा जैसे शब्द आपको आस-पास लोगों के बीच सुनाई दे रहे होंगे. ये शब्द आम जान जीवन के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी काफी ट्रेंड कर रहा है. ये कोई एप या फिर कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि सिर्फ जेनरेशन गैप है. तो फिर जानिए क्या होती है Gen Z, मिलेनियल, अल्फा और बीटा जेनरेशन और आप किस पीढ़ी से हैं,

साल 2025 लगते ही बीटा जनरेशन की शुरुआत हो गई है। यह पीढ़ी अल्फा की अगली पीढ़ी है, जिसके लिए दुनिया की सुविधाएं महज एक क्लिक की दूरी पर हैं। ऐसे में हम जानेंगे कि आखिर साल के हिसाब से जेनरेशन कैसे तय होती है और आप किस जेनरेशन से हैं।


क्या है बीटा जेनरेशन


एक जनवरी 2025 से 2039 के मध्य में पैदा होने वाले सभी बच्चे बीटा जेनरेशन के होंगे। ये वे सभी बच्चे होंगे, जो आर्टिफिशियल दुनिया में पहली पीढ़ी होगी। इन बच्चों के लिए सभी सुविधाएं सिर्फ एक क्लिक की दूरी पर होगी। प्रौद्योगिकी विकास के इस समय में इस पीढ़ी के लिए स्मार्ट गैजेट्स चलाना बहुत ही आसान होगा।

साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में भी इस पीढ़ी को नए प्रयोग देखने को मिलेंगे। ऐसे में बीती पीढ़ियों के मुकाबले इस पीढ़ी के पास नए और बेहतर अवसर होंगे। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यह पीढ़ी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग होगी। हालांकि, चिंता इस बात की है कि इस पीढ़ी के पास पारस्परिक कौशल की कमी हो सकती है।




क्या है अल्फा जेनरेशन


अल्फा जेनरेशन में वह बच्चे आते हैं, जिनका जन्म 2013 से लेकर 2024 के बीच हुआ है। इन्हें हम मिनी मिलेनियल्स के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि, इनके माता-पिता मिलेनियल श्रेणी के हैं। यह जेनरेशन पूरी तरह से डिजीटल उपकरणों के बीच पली है। ऐसे में यह डिजीटल उपकरणों को लेकर अधिक दक्ष हैं।


क्या है Gen Z जेनरेशन


यह वह जेनरेशन है, जिनका जन्म 1996 से लेकर 2012 के बीच हुआ है। इस जेनरेशन के समय में ही सोशल मीडिया और वीडियो गेम्स ने अधिक पैर फैलाए हैं।


क्या है मिलेनियल जेनरेशन


यह वह जेनरेशन है, जिनका जन्म 1981 से 1996 के बीच हुआ है। यह जेनरेशन अपने माता-पिता के लिए बहुत एडवांस है, तो अपने बच्चों के लिए बहुत पुरानी है। इस जेनरेशन ने सांस्कृतिक मूल्यों के साथ अपना जीवन बिताया है।


क्या है जेनरेशन X


यह वह जेनरेशन है, जिनका जन्म 1965 से लेकर 1980 के बीच हुआ है। इस जेनरेशन के समय सिनेमा, कला और संगीत को नया आकार मिला है। साथ ही, इस जेनरेशन ने कलर टीवी और टेलीफोन भी देखा है।


क्या है जेनरेशन बेबी बूमर्स


यह वह जेनरेशन है, जिनका जन्म 1946 से लेकर 1964 के बीच हुआ है। इस जेनरेशन ने काफी मेहनत और संघर्ष भी किया है।




क्या है साइलेंट जेनरेशन


यह जेनरेशन 1928 से 1945 के बीच की है, जिन्होंने भारत में अंग्रेजों का अत्याचार सहा है। इस जेनरेशन के लोगों ने महात्मा गांधी को देखा है और भारत के कई महत्त्वपूर्ण आंदोलनों के साक्षी रहे हैं।


क्या है ग्रेटेस्ट जेनरेशन


यह जेनरेशन 1901 से 1928 के बीच है। इस जेनरेशन ने बहुत गरीबी देखी है। साथ ही, कई बड़ी लड़ाईयां और बीमारियों का भी सामना किया है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story