गाय के पेट से निकलता है यह कीमती दुर्लभ पत्थर, कीमत जान रह जाएंगे हैरान, जानिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके इतने डिमांड का पूरा सच!
Cow Bezoar Stone: पहली बार में सुनने पर यह कोई हीरा या कोई कीमती रत्न जैसा लगता है लेकिन यह एक गाय की पथरी है। जी हां! यह जमीन के अंदर नहीं बल्कि गाय के आंतों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल कई सजावटी चीजे और दवाइयां आदि बनाने में करते हैं। चलिए जानते हैं की गाय की पथरी इतनी महंगी कैसे होती है?

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Cow Bezoar Stone: प्रकृति ने दुनिया में कई कीमती वस्तुओं का निर्माण किया है लेकिन आज हम जिस चीज़ की बात करने वाले हैं वह आपको जरूर चौंका देगा। इस वस्तु की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक मांग होती है। इस महंगी वस्तु का नाम है Bezoar Stone। पहली बार में सुनने पर यह कोई हीरा या कोई कीमती रत्न जैसा लगता है लेकिन यह एक गाय की पथरी है। जी हां! यह जमीन के अंदर नहीं बल्कि गाय के आंतों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल कई सजावटी चीजे और दवाइयां आदि बनाने में करते हैं। चलिए जानते हैं की गाय की पथरी इतनी महंगी कैसे होती है?
गाय के आंत में बनती है यह दुर्लभ चीज
यह बहुत ही दुर्लभ होता है कि किसी गाय के आंत में गोल पत्थरनुमा चीज बने। यह कई सालों में धीरे-धीरे बनते रहता है, इसका उपयोग चिकित्सा पद्धति में भी करते हैं। कई देशों में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है क्योंकि इसका मिलना किसी एंटीक पीस के मिलने जैसा है। कई जगहों पर इसे Cow Bezoar भी कहते है। इसके दुर्लभ होने का यही कारण है कि यह सभी गायों में नहीं बनता।
गायों में पथरी कैसे बनती है
गाय के पेट में पथरी बनाने का यह कारण है कि जब भी गाय चारा खाती है तो उसमें कई बार कंकड़, बाल और पेड़ पौधों के रेशे भी साथ में पेट के अंदर चले जाते हैं और यही सब चीज गाय के पेट में धीरे-धीरे जमा होते रहती है। जब गाय का पेट इन चीजों को पूरी तरह नहीं पचा पाता तो उसके ऊपर मिनरल्स और खनिज पदार्थ की एक परत जमने लगती है। कई सालों तक ऐसा होते रहने के बाद यह एक ठोस गोल पत्थर के रूप में तैयार हो जाता है। वैज्ञानिकों द्वारा इस पर प्रयोग के बाद पता चला कि इस स्टोन में कैल्शियम फास्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे खनिज मौजूद होते हैं।
इस तरह से दिखती है टॉप ग्रेड की पथरी
गाय की पथरी का रेट कई चीजों को सामने रखकर तय किया जाता है। यदि पथरी सुनहरी या गहरी भूरी रंग की है तो उसके ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। इसके साथ ही पथरी में खनिज पदार्थों के परत और स्टोन में चमक साफ-साफ दिखाई दे तो यह और भी महंगी हो जाती है। कई बार बाजारों में बड़ी साइज के पथरी की भी ज्यादा कीमत होती है। यदि इन सभी पैमाने पर कोई पथरी खरा उतरे तो उसका रेट $2000 डॉलर से भी अधिक मिल सकता है।
