Begin typing your search above and press return to search.

गर्मी में नारियल पानी खरीदते समय न करें ये गलती, जानिए कैसे पहचानें ज्यादा पानी वाला नारियल

jyada pani wala nariyal kaise pahchane: गर्मी का सीजन आते ही बाजारों में नारियल पानी के भाव अचानक बढ़ने लगते है और डिमांड काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में नारियल का पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए काफी मददगार होता है। लेकिन कई बार जब हम नारियल पानी खरीदते हैं तो उसमें पानी कम और मलाई ज्यादा निकल जाता है।

गर्मी में नारियल पानी खरीदते समय न करें ये गलती, जानिए कैसे पहचानें ज्यादा पानी वाला नारियल
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

jyada pani wala nariyal kaise pahchane: गर्मी का सीजन आते ही बाजारों में नारियल पानी के भाव अचानक बढ़ने लगते है और डिमांड काफी बढ़ जाती है। गर्मियों में नारियल का पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए काफी मददगार होता है। लेकिन कई बार जब हम नारियल पानी खरीदते हैं तो उसमें पानी कम और मलाई ज्यादा निकल जाता है। ऐसे में आप इन ट्रिक्स का उपयोग करके आसानी से जान सकते हैं कि किस नारियल में अधिक पानी है और किसमें मलाई। अब से Coconut water खरीदते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

नारियल के अंदर पानी की आवाज

नारियल के अंदर पानी को चेक करने का सबसे आसान तरीका है उसे हिला कर देखें। यदि पानी की आवाज आ रही हो तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नारियल में मलाई कम और पानी ज्यादा होगी।

वजन से लगाए अंदाज़

नारियल को हाथ में उठाकर उसके वजन को महसूस करने की कोशिश करें। जब भी नारियल में अधिक पानी भरा होता है तो अक्सर उसका वजन अधिक ही होता है। इसके विपरीत यदि नारियल हल्का है तो समझ जाइए कि उसमें मलाई अधिक होगी।

नारियल के बाहरी हिस्सों से पता लगाए

जब भी आप नारियल पानी खरीदे तो उसके बाहरी हिस्से को अच्छे से जरूर चेक करें यदि बाहर की ओर सूखापन, काले धब्बे और दरारे हैं तो ऐसे नारियल में पानी कम होने की संभावना है। इसलिए ऐसा नारियल खरीदें जो बाहर से साफ और हरा हो। यदि नारियल के बाहरी परत भूरे रंग के हो चुके हैं तो उनमें आपको मलाई अधिक मिलेगी।

नारियल के आकार का भी ध्यान रखें

कभी भी नारियल खरीदे तो उसके आकार को नजरअंदाज न करें। अक्सर यह देखा गया है कि गोल आकार के नारियलों में अधिक पानी होती है और जब यह नारियल धीरे-धीरे पकने लगते हैं तो आकार में परिवर्तन होने के साथ-साथ पानी भी कम हो जाता है। इन चारों नियमों को ध्यान में रखते हुए यदि आप नारियल खरीदें तो आपको एक अच्छा पानी वाला नारियल जरूर मिलेगा।

Next Story