Gale mein fase Baal ko kaise nikale: गले में बाल फंस जाए तो क्या करें? जानिए इसे निकालने के 3 आसान और घरेलू उपाय!
Gale mein fase Baal ko kaise nikale: इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि गले में बाल फंस जाए तो उसे आसानी से कैसे निकाले?

Gale mein fase Baal ko kaise nikale: कई बार लोगों को खाने में छोटे कंकड़–पत्थर तो मिल ही जाते हैं, जिन्हें या तो वे निकाल देते हैं और कई बार निगल भी जाते हैं। इस चीज से उतनी ज्यादा समस्या तो नहीं होती लेकिन एक चीज है जो यदि हमारे मुंह में चली जाए तो काफी समस्या होती है वह है मनुष्य का बाल। बाल ऐसी चीज है जिसे निगल जाने पर यह पचाने में आसान नहीं होती और कहीं यही बाल गले में फंस जाए तो और भी जीना मुश्किल कर देता है। इस स्थिति में न तो इंसान ठीक से सो पाता है और न ही कुछ ढंग से का पता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि गले में बाल फंस जाए तो उसे आसानी से कैसे निकाले?
गले में कैसे फंसता है बालों का टुकड़ा?
हमारे गले में बालों का टुकड़ा फंस जाने के कई कारण है। सबसे मुख्य कारण तो खाना ही है, जब भी हम कुछ कहते हैं और उसमें बाल का टुकड़ा गिरा होता है तो हम बिना ध्यान दिए ही उसे निगल जाते हैं, जिस वजह से कई बार यह हमारे गले में फंस जाती है। एक और कारण है जब नाक के अंदर के छोटे-छोटे बाल कई बार टूट कर हमारी सांसों के साथ अंदर चले जाते हैं और गले के म्यूकस मेंब्रेन पर चिपक जाते हैं जिससे हमें लगता है कि गले में कुछ फंसा हुआ है।
गले में फंसे बाल को निकालने के तरीके
- सबसे पहले गर्म पानी से गरारे करने की कोशिश करें। यह एक काफी प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच नमक घोलकर इससे बार-बार गरारे करें। गुनगुना नमक पानी गले के म्यूकस मेंब्रेन को ढीला करता है और लगातार गरारे करते रहने की वजह से बाल भी साथ में बाहर आ जाती है। यह गले को साफ करने का भी एक अच्छा तरीका है।
- इस तरीके से बाल निकालने की विधि को म्यूकस विधि कहते हैं। जब भी हमारे गले में लंबे समय तक कोई बाल फंसा होता है तो काफी मात्रा में बलगम बनना शुरू हो जाती है। इस तरीके में नाक के माध्यम से बलगम को अंदर की ओर जोर लगाकर खींचना है जब यह म्यूकस गले में आ जाए तभी इसे बाहर थूंक दें। यह प्रक्रिया दो से तीन बार करने पर बाल अवश्य निकल जाएगा।
- यह तरीका सबसे आसान है। इसमें आपको कुछ ऐसी चीजें खानी है जो पाचन में हल्की और मुलायम होती है जैसे – चावल, केला, दही आदि। इस प्रकार के भोज्य पदार्थों के सेवन से बाल इनसे चिपक कर पेट में चले जाते हैं और पाचन क्रिया के फलस्वरुप मलत्याग द्वारा बाहर भी निकल जाते हैं। यदि आपको इन तरीकों से भी रहता न मिले तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
