गर्मियों में स्किन को ठंडक और नेचुरल ग्लो देंगे फलों से बने ये फेस पैक, जाने कौन सा फ्रूट फेस पैक किसके लिए सही
Fruit Face Pack For Summer: फलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। जानिए घर पर आसान तरीके से फ्रूट फेस पैक बनाने और लगाने के तरीके।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Fruit Face Pack For Summer: गर्मियों में स्किन को ठंडक, राहत और नेचुरल ग्लो देने के लिए आम, तरबूज, केला और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों से बने फ्रूट फेस पैक बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल फलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। जानिए घर पर आसान तरीके से फ्रूट फेस पैक बनाने और लगाने के तरीके।
गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा जल्दी ड्राई, ऑयली और टैन हो जाती है। ऐसे में नेचुरल फ्रूट फेस पैक स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट, क्लीन एंड क्लियर और ग्लोइंग बनाते हैं।
1. आम का फेस पैक
आप भी फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। जब घर में आम आए तो उसका थोड़ा सा गूदा फेस पैक बनाने के लिए बचाकर रखें। क्योंकि आम का यह फेस पैक आपको ग्लोइंग स्किन देने में मदद करेगा। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन A और C होता है, जो त्वचा को पोषण देकर नेचुरल ग्लो देता है।
सामग्री
पके आम का गूदा-2 चम्मच
दही-1 चम्मच
शहद-1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
फायदे
आम का यह फेस पैक आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करता है, सॉफ्ट बनाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
2. तरबूज का फेस पैक
धूप से आने के बाद चेहरे पर जलन महसूस हो रही है और कूलिंग इफेक्ट चाहिए तो तरबूज का फेस पैक लगाइये। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे यह गर्मियों में स्किन को कूलिंग और हाइड्रेशन देता है।
सामग्री
तरबूज का पल्प-2 चम्मच
खीरे का रस-1 चम्मच
बेसन-1 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं 10–15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
फायदे
तरबूज का यह फेस पैक सनबर्न को कम करता है और स्किन को ठंडक देता है। जिससे आपका चेहरा तरोताज़ा हो जाता है।
3. केले का फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो केले का फेस पैक आपके लिए बेहतरीन है। ये स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है । जाह्नवी कपूर का भी ये फेवरेट मास्क है।
सामग्री:
केला-1/2
शहद-1 चम्मच
गुलाब जल-4-5 बूंद
कैसे बनाएं और लगाएं
केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
फायदे
केले का फेस पैक स्किन को डीपली मॉइश्चराइज़ करता है और साॅफ्ट बनाता है।
4.स्ट्रॉबेरी फेस पैक
वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके लिए स्ट्रॉबेरी का फेस पैक सबसे बढ़िया है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C स्किन को साफ और फ्रेश बनाते हैं।
सामग्री
स्ट्रॉबेरी - 2-3
दही-1 चम्मच
शहद-1 चम्मच
कैसे बनाएं और लगाएं
स्ट्राॅबेरी को धोकर मैश कर लें। अब इसमें शहद और दही मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
फायदे
स्ट्रॉबेरी का फेस पैक एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और पोर्स को टाइट करता है। यह फेस पैक स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाता है।
ये बातें ध्यान रखें
1. फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ करें।
2. फ्रूट फेस पैक हफ्ते में एक से दो बार लगाना काफी है।
3. अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
4. फेस पैक हटाने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर या ऐलोवेरा जैल जरूर लगाएं।
