Begin typing your search above and press return to search.

French Fries Ka Asli Itihaas: फ्रांस नहीं, इस देश से आई थी ये फेमस डिश फ्रेंच फ्राइज! जानिए कैसे बना ये दुनिया का सबसे फेमस स्नैक?

French Fries Ka Asli Itihaas: फास्ट फूड लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है और इसमें भी पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज तो सबके फेवरेट है। लेकिन आज हम जिस फास्ट फूड की बात करने वाले हैं वह है फ्रेंच फ्राइज(French Fries)। इसे लोग बर्गर और कोक के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। आईए जानते हैं फेमस स्नैक फ्रेंच फ्राइज का इतिहास।

French Fries Ka Asli Itihaas: फ्रांस नहीं, इस देश से आई थी ये फेमस डिश फ्रेंच फ्राइज! जानिए कैसे बना ये दुनिया का सबसे फेमस स्नैक?
X
By Radhakishan Sharma

French Fries Ka Asli Itihaas: फास्ट फूड लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है और इसमें भी पिज़्ज़ा, बर्गर और मोमोज तो सबके फेवरेट है। लेकिन आज हम जिस फास्ट फूड की बात करने वाले हैं वह है फ्रेंच फ्राइज(French Fries)। इसे लोग बर्गर और कोक के साथ खाना काफी पसंद करते हैं। यह नमकीन, कुरकुरी और काफी क्रिस्पी होती है जिस वजह से इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अक्सर लोग फ्रेंच फ्राइज आर्डर करते हैं, उसे खाते भी हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि यह किस देश की डिश है, इसके नाम से तो लगता है कि यह फ्रांस की डिश होगी लेकिन ऐसा नहीं है। आईए जानते हैं फेमस स्नैक फ्रेंच फ्राइज का इतिहास।

बेल्जियम से मानी जाती है इसकी शुरुआत

फ्रेंच फ्राइज की शुरुआत बेल्जियम के मछुआरों से हुई थी। यह समय था लगभग 17वीं से 18वीं शताब्दी के बीच का। जब यहां के लोग मछली पालन पर निर्भर थे और मुख्य भोजन भी मछलियां ही होती थी। इन मछुआरों को जब म्यूज नदी से सर्दियों के मौसम में मछलियां कम मिलती थी तो ये आलू को ही मछली की तरह पतली स्ट्रिप्स में काटकर उसे तेल में तल लेते थे। सर्दियों में यह उनका मुख्य भोजन हुआ करता था,जो आज पूरी दुनिया में एक फेमस स्ट्रीट फूड बन गया है।

फ्रेंच फ्राइज के नाम का इतिहास

जैसा कि हमने बताया यह फूड बेल्जियम का है तो इसके नाम में फ्रेंच कैसे जुड़ा? इसके पीछे भी एक रोचक कहानी बताई जाती है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जब अमेरिका ने अपने सैनिकों को यूरोप के विभिन्न देशों में तैनात किया तो उनके सैनिक बेल्जियम भी पहुंचे और उन्होंने पहली बार यहां तले हुए आलूओ को इस तरह से खाया था। इस समय बेल्जियम में फ्रेंच भाषा बोली जाती थी और सैनिकों द्वारा यह देखा गया कि यहां स्थानीय लोग फ्रेंच भाषा बोल रहे हैं तो उन्होंने इस डिश को भी फ्रांस का ही समझ लिया और इसका नाम French Fries रख दिया गया। पूरी दुनिया में इसे फेमस करने का काम अमेरिका के लोगों ने ही किया क्योंकि जब ये सैनिक यहां से वापस अमेरिका गए तो वे अपने साथ फ्रेंच फ्राइज की तकनीक भी ले गए।

अमेरिका, फ्रांस और बेल्जियम तीनों में है बड़ा विवाद

बेल्जियम ने तो अपना तर्क देकर यह सिद्ध कर दिया कि फ्रेंच फ्राइज उसके देश की है, लेकिन फ्रांस का कहना है कि यह थ्योरी पूरी तरह गलत है, क्योंकि जिस समय फ्रेंच फ्राइज के आविष्कार की बात की जाती है उस समय बेल्जियम के उन इलाकों में आलू की खेती होती ही नहीं थी। फ्रांस के लोग मानते हैं कि यह डिश उनके देश से पूरे वर्ल्डवाइड फेमस हुई है।

अमेरिका भी इस पर अपना दावा करने से पीछे नहीं हटता। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, सन 1802 में अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने व्हाइट हाउस के एक डिनर में Pommes de terre frites en petites tranches नाम की एक डिश का वर्णन किया है जिसका मतलब होता है, पतले टुकड़े में कटे और तले हुए आलू और इसी डिनर के दौरान ही उन्होंने अपने एक फ्रेंच शेफ से आलू को इसी तरह तलकर परोसने को कहा था। जिस वजह से यह 1850 तक पूरे अमेरिका में French fried potatoes के नाम फेमस हो गया। विवाद चाहे जैसा भी हो, लेकिन इसकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story