Fitkari Ke Fayde: 10 रपये की फिटकरी के 10 कमाल के फायदे जानिये

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Fitkari Ke Fayde: 10 रुपये की फिटकरी एक ऐसी करामाती चीज़ है जो अकेले आपके घर में रखे 10-20 प्रोडक्ट्स पर भारी है फिर चाहे वह डियोडरेंट हो या फिर एंटीसेप्टिक या एंटी एजिंग क्रीम। ये पानी को भी साफ कर देती है और मुंह की बदबू को भी दूर भगा देती है। फिटकरी को अंग्रेजी में एलम बोलते हैं और साइंस की शब्दावली में यह पोटैशियम एल्युमिनियम सल्फेट है, जो पत्थर के रूप में मिलता है। आज हम यहां आपको ₹10 की फिटकरी के 10 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं।
1. अंडर आर्म्स की बदबू खत्म
अगर आपके अंडर आर्म्स से बहुत बदबू आती है तो आप नहाते वक्त फिटकरी को अंडर आर्म्स में फेर लीजिए। आपको दिन भर में एक बार भी ऐसा महसूस नहीं होगा कि आपके अंडर आर्म्स से बदबू आ रही है। बड़े से बड़ा डिओडरेंट भी इसके सामने फेल है।
2. पोर्स होंगे टाइट
अगर आपको ओपन पोर्स की समस्या है तो फिटकरी को गीला कर 2 मिनट के लिए अपने चेहरे पर फेर लीजिए। इससे पोर्स टाइट होंगे। रात में सोने से पहले थोड़ी सी ग्लिसरीन या फिर गुलाब जल में भी फिटकरी मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 5 मिनट रखिए और फिर चेहरा धो लीजिए।
3. मुंह की बदबू से राहत
बहुत से लोगों के साथ मुंह में बदबू आने की समस्या होती है। ऐसे में आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच फिटकरी पाउडर घोल लीजिए। अब जिस तरह ऑइल पुलिंग की जाती है, उसी तरह इसका इस्तेमाल कीजिए। यानी मुंह में कुछ देर रखिये। चारों तरफ घुमाइये और फिर थूक दीजिए। इसे गटकना नहीं है। रोज़ ऐसा करने पर आपके मुंह से बदबू आना बंद हो जाएगी।
4. अंडर आर्म्स की रंगत साफ होगी
बहुत से लोगों के साथ ये प्रॉब्लम होती है कि उनके अंडर आर्म्स की रंगत काली दिखती है। अंडर आर्म में फिटकरी फेरने से धीरे-धीरे उसकी रंगत भी सुधरती है।
5. मसूड़ों की ब्लीडिंग से राहत
अगर आपको ब्लीडिंग गम्स की समस्या है तो फिटकरी के पानी से कुल्ला करिए। इसे भी आपको पहले ऑयल पुलिंग की तरह कुछ देर मुंह में रखना है फिर थूकना है। ऐसा 5 से 10 बार कीजिए। रोजाना ऐसा करेंगे तो मसूड़े से खून आने की समस्या दूर हो जाएगी।
6. पानी होगा साफ
यह पुराने जमाने से हमारे घरों में उपयोग में लाया जा रहा तरीका है। अगर आपके यहां पानी साफ ना आ रहा हो और वाॅटर प्यूरीफायर न हो तो कपड़े में फिटकरी लपेट लीजिए और इसे पानी में घुमा दीजिए। फिटकरी एक नेचुरल वॉटर प्यूरीफायर है। इसके इस्तेमाल से पानी साफ हो जाता है।
7. आफ्टर शेव के तौर पर इस्तेमाल
आजकल मार्केट में बहुत सारे आफ्टर शेव लोशन अवेलेबल है। लेकिन अगर कभी आपके पास यह ना हो तो आप फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर उसे शेविंग के बाद गीले चेहरे पर मल लीजिए। यह शेव के बाद होने वाली जलन को कम करेगा। कट आ गया हो तो खून भी रोकेगा।
8. एंटीबैक्टीरियल है फिटकरी
मामूली कटने-छिलने पर तुरंत आप प्रभावित जगह पर फिटकरी फेर सकते हैं। फिटकरी एंटीबैक्टीरियल होती है इसलिए बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है और खून को भी रोकती है।
9.पैरों की बदबू दूर करे, नींद की क्वालिटी सुधारे
बहुत से लोगों के पैरों से बदबू आती है। कई बार घंटों जूते पहने रहने के बाद भी पैरों से बदबू आने लगती है। ऐसे में आप शाम को गुनगुने पानी में एक चम्मच फिटकरी पाउडर डाल दें और 5 मिनट अपने पैरों को इस पानी में डुबोकर रखें। रोज़ ऐसा करने से आपके पैरों से बदबू आना बंद हो जाएगी। एक और फायदे की बात यह है कि इस तरह से फिटकरी के पानी में पैर डुबोने पर आपको रात को नींद भी अच्छी आएगी।
10.पिगमेंटशन दूर करे
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन की समस्या है तो उसमें भी फिटकरी आपको बहुत फायदा करेगी। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी का पाउडर मिलाकर, गुलाब जल के साथ उसका लेप बनाएं और उसे दाग-धब्बों पर लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करें। नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे दाग हल्के पड़ने लगेंगे। यही नहीं, यह आपके चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में भी मदद करेगी।
-
Home
-
Menu
