Ethnic Wear Trending Colors For women: अप्रैल की शादियों के लिए एथनिक वियर ढूंढ रही हैं? जाने आपके स्किन टोन पर कौन से कलर खिलेंगे, ज्वेलरी ट्रैंड्स भी जाने
Ethnic Wear Trending Colors For women: अप्रैल की शादियों के कार्ड आ गए और आप चिंता में पड़ गईं कि सबसे खास कैसे दिखें? तो चलिये हम आपको इस सीज़न के ट्रैंडिंग कलर्स बताते हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Ethnic Wear Trending Colors For women: अप्रैल की शादियों के कार्ड आ गए और आप चिंता में पड़ गईं कि सबसे खास कैसे दिखें? तो चलिये हम आपको इस सीज़न के ट्रैंडिंग कलर्स बताते हैं। क्योंकि सही कलर कॉम्बिनेशन का सिलेक्शन आपके पूरे लुक को बदल सकता है। 2026 में एथनिक वियर के रंग काफी फ्रेश, सॉफ्ट और रॉयल मिक्स में ट्रेंड कर रहे हैं। इस आर्टिकल में जानिये कि इस सीजन में कौन से रंग ट्रेंड में हैं और ज्वेलरी ट्रैंड्स में क्या बदलाव आए हैं।
2026 कलर ट्रैंड्स
इस साल पेस्टल या थोड़े कूल कलर्स के साथ गहरे रंगों का काॅम्बिनेशन काफी पसंद किया जा रहा है। कलर्स की चाॅइसेस काफी फ्रेश हैं जो बदलाव दिखा रही हैं।
एथनिक वियर में ये कलर काॅम्बिनेशन काफी पसंद किये जा रहे हैं
1. डीप ओशन और डीप टील
2. एमरल्ड ग्रीन और रानी पिंक
3. पेल टेंगराइन और शॉकिंग पिंक
4. पाउडर ब्लू और सिल्वर कलर
5. टर्कोइज़ ब्लू और व्हाइट+गोल्ड
6. ग्रे ग्रीन और डार्क मेजेंटा
7. डार्क लिलेक और ग्रेप पर्पल
8. ब्लेज़ ऑरेंज और रेस्पबेरी
9. एमरल्ड ग्रीन और आइवरी
10. पिस्ता और बरगंडी कलर
11. ब्राइट ऑरेंज और रस्ट रेड आदि
12 . सदाबहार डीप रेड भी ट्रैंड में है।
स्किन टोन के हिसाब से कौन से कलर्स हैं आपके लिए बेस्ट
हर लड़की चाहती है कि वह ऐसे कलर का ड्रेस चुने जो उसके स्किन टोन पर बढ़िया लगे। तो हम यहां तीनों स्किन टोन- फेयर, मीडियम और डीप के साथ बढ़िया लगने वाले कलर काॅम्बिनेशन बता रहे हैं जो एथेनिक वियर में आप पर परफेक्ट लगेंगे।
1. Fair Skin Tone (गोरा रंग)
फेयर स्किन पर यूं तो हर रंग अच्छा लगता है, लेकिन कुछ कलर आप पर कमाल करेंगे। आप ट्रैडीशनल डीप रेड बिना सोचे ले सकती हैं। या फिर आप एमेरल्ड ग्रीन और रॉयल ब्लू कलर्स के साथ जा सकती हैं। लाइट कलर्स चाहती हैं तो लैवेंडर, ब्लश पिंक, साॅफ्ट पीच और मिंट या फिर बेबी ब्लू आप पर शानदार लगेंगे।
अवाॅइड करें- pale shades आप को अवाॅइड करने चाहिए।
2. Medium /Wheatish Skin Tone (गेहुआ रंग)
अगर आपका स्किन टोन व्हीटिश है तो ऐसे कलर्स चुनिए जो आपके ग्लो को डबल कर दें। आप पर कोरल, मस्टर्ड यलो, टर्कोइज़ जैसे ब्राइट शेड कमाल के लगेंगे। डीप शेड्स चाहिए तो वाइन, मैरून या पर्पल के साथ जाएं या फिर आप अर्दी टोन के कलर जैसे ऑलिव ग्रीन, रस्ट ऑरेंज या रस्ट रेड या टैराकोटा चुन सकती हैं।
अवाॅइड करें- आपको मडी या डल ब्राउन कलर को अवाॅइड करना चाहिए।
3. Dark Skin Tone (डस्की / डीप कलर)
डीप स्किन टोन पर वाइब्रेंट कलर पॉप करते हैं। आप पर ज्वेल टोन वाले कलर्स जैसे एमरल्ड और राॅयल ब्लू फबेंगे। आप फ्यूशिया पिंक, रानी पिंक जैसे ब्राइट और बोल्ड कलर्स भी चुन सकती हैं। गोल्ड और ब्रोंज़ जैसे मैटेलिक कलर्स भी आपको सूट करेंगे।
अवाॅइड करें- आपको ग्रेइश टोन वाले कलर और डल पेस्टल कलर्स अवाॅइड करने चाहिए। ये आपको फीका बना सकते हैं।
वैडिंग पार्टी के लिए ज्वेलरी सिलेक्शन
1. वैडिंग पार्टी में एक हैवी नेकलेस के बजाय लेयर्ड नेकलेस काफी चलन में हैं।
2. कलर स्टोन वाले नेकलेस बहुत पसंद किये जा रहे हैं।
3. मिनिमल लुक के लिए सिल्वर नेकलेस ले सकती हैं।
4. पर्ल ज्वेलरी और स्टेटमेंट रिंग्स का चलन ज़ोरों पर है।
5. हंसली का माॅडर्न वर्जन भी ट्रेंड में है।
6. इस समय स्टेटमेंट मांग टीका के साथ छोटे टॉप्स पहनने का चलन बढ़ रहा है।
7. डार्क कलर की ड्रेस के साथ गोल्ड-फिनिश वाली कुंदन ज्वेलरी बहुत खिलती है।
8. हल्के रंगों के सूट्स के साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पेयर करें।
