Eid Special Trending Bangles: ईद पर इन ट्रैंडिंग और स्टाइलिश चूड़ियों से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती
Eid Special Trending Bangles: ईद का त्योहार नज़दीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लेडीज़ अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट एक्सेसरीज़ चुनने में जुट गई हैं। अगर आपने भी ईद के लिए अपना पसंदीदा जोड़ा तैयार कर लिया है, तो अब बारी है उसे खूबसूरत चूड़ियों के साथ कंप्लीट करने की।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Eid Special Trending Bangles: ईद का त्योहार नज़दीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लेडीज़ अपने आउटफिट के साथ परफेक्ट एक्सेसरीज़ चुनने में जुट गई हैं। अगर आपने भी ईद के लिए अपना पसंदीदा जोड़ा तैयार कर लिया है, तो अब बारी है उसे खूबसूरत चूड़ियों के साथ कंप्लीट करने की। यकीन मानिये सही चूड़ियां आपके पूरे लुक को निखार देंगी और आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी। आजकल मार्केट में कई तरह के ईद स्पेशल ट्रैंडिंग बैंगल्स देखने को मिल रही हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देंगी। आइए जानते हैं इस साल ईद पर कौन-कौन से बैंगल्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।
कश्मीरी ट्रांसपेरेंट ग्लास बैंगल्स विद घुंघरू चूड़ी
अपने ड्रेस के हर कलर से मैच करते हुए ढेर सारे मल्टी कलर ट्रांसपेरेंट कश्मीरी ग्लास बैंगल्स इस ईद ज़बरदस्त ट्रेंड में हैं। इसके साथ घुंघरू वाली पतली चूड़ियां या कड़े मिलते हैं। ये पूरा सैट बेहद ही खूबसूरत लगता है। इन घुंघरुओं की वजह से बहुत ही दिल खुश करने वाली आवाज़ निकलती है जो आपके हाथों के हर मूवमेंट के साथ फिज़ा में घुल जाती है।
सिंगल कलर रेन ड्राॅप बैंगल्स
आप सिंगल कलर की रेन ड्राॅप बैंगल्स ले सकती हैं। ये भी इस समय जबरदस्त ट्रैंड में हैं। कश्मीरी चूड़ी के साथ आपको जो घुंघरू वाले कड़े मिले हैं वे आप इन सिंगल कलर के रेन ड्राॅप बैंगल्स के साथ पेयर करें और ये लाजवाब लगने वाली हैं। बताते चलें कि ये चूड़ियां खासकर मॉडर्न और मिनिमल फैशन पसंद करने वाली लेडीज़ के बीच काफी पापुलर हो रही हैं। आप इन्हें पेस्टल या मोनोक्रोम ईद आउटफिट के साथ पहनें।
कंट्रास्ट बैंगल्स
आप कंट्रास्ट बैंगल्स ट्राई कर सकती हैं। ये भी बहुत पसंद की जा रही है। दोनों हाथों में अलग-अलग कलर की चूड़ियां पहनने का भी ट्रैंड चल रहा है। खासकर अगर आपका कुर्ता प्लेन या साॅलिड कलर का है और साथ में एंब्रॉयडरी वाली फर्शी सलवार या पलाज़ो है तो साथ में कंट्रास्ट कलर की बैंगल्स जबरदस्त लगने वाली हैं।
स्टोन स्टडेड बैंगल्स
अगर आपने प्लेन अनारकली या व्हाइट या ऑफ व्हाइट ड्रैस सिलवाया है तो उसके साथ मल्टी कलर स्टोन स्टडेड बैंगल्स सैट बहुत अच्छा लगेगा। और अगर आपके शरारे के बॉर्डर पर गोल्डन गोटा-पत्ती का काम है, तो उसके साथ भी ये स्टोन स्टडेड बैंगल्स परफेक्ट मैच करेंगी।
जयपुरी हैंडमेड बैंगल्स
अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो जयपुरी हैंडमेड बैंगल्स ट्राई कर सकती हैं। ब्रेड स्टाइल की मल्टी कलर्ड हैंडमेड बैंगल्स बहुत खूबसूरत और वर्सेटाइल हैं जो आपकी किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर जाएंगी।
ऑक्सिडाइज़्ड कड़ा विथ थिन बैंगल्स
अगर आपने बहुत हैवी सूट या शरारा-गरारा बनवाया है तो उसके साथ आप ऑक्सिडाइज़्ड हैवी कड़े ट्राई करें, पतली -पतली बैंगल्स के साथ।
बैंगल स्टैक या स्टेटमेंट कड़ा
तरह -तरह के बैंगल स्टैक की शाॅपिंग भी इस ईद में खूब जम के की जा रही है। इनमें पोल्की और कुंदन बैंगल स्टैक, स्टोन कड़े और लटकन कड़े मार्केट में छाए हुए हैं। आप चाहे तो सिर्फ एक स्टेटमेंट कड़ा भी अपनी मनपसंद चूड़ियों के बीच में पहन सकती हैं।
