Begin typing your search above and press return to search.

Duniya Ke top 5 jahrile aur Khatarnak kide: दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक कीड़े; इनका जहर मिनटों में ले सकता है आपकी जान!

Duniya Ke top 5 jahrile aur Khatarnak kide: आज हम आपको कुछ ऐसे कीड़ों के बारे में बताने वाले हैं जो इतना खतरनाक जहर छोड़ते हैं कि एक भारी भरकम आदमी भी कुछ ही मिनट में ढेर हो जाए। जाने दुनिया के छोटे मगर सबसे जहरीले कीड़ों के बारे में।

Duniya Ke top 5 jahrile aur Khatarnak kide: दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक कीड़े; इनका जहर मिनटों में ले सकता है आपकी जान!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Duniya Ke top 5 jahrile aur Khatarnak kide: दुनिया में जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से कुछ शांत स्वभाव के और कुछ पालतू होते हैं साथ ही कई खूंखार और डरावने भी होते हैं। कीड़ों की यह प्रजातियां साइज में इतने छोटे होने के बावजूद भी इंसानों और अन्य जानवरों के लिए काफी खतरनाक होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे कीड़ों के बारे में बताने वाले हैं जो इतना खतरनाक जहर छोड़ते हैं कि एक भारी भरकम आदमी भी कुछ ही मिनट में ढेर हो जाए। जाने दुनिया के छोटे मगर सबसे जहरीले कीड़ों के बारे में।

1. बॉम्बार्डियर बीटल (Bombardier Beetle)

इस कीड़े की शारीरिक बनावट किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह आकर में छोटा और 6 पैरों वाला जीव होता है। इसके शरीर के अंदर दो अलग-अलग थैलियों में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और हाइड्रोक्विनोन नामक खतरनाक रसायन भरे होते हैं और जब भी इन कीड़ों को किसी चीज से डर लगता है तो ये कीड़ा दोनों रसायनों को एक साथ मिलाते है फिर बने हुए लिक्विड को सामने वाले व्यक्ति या जीव के ऊपर छिड़क देते है। शुरुआत में तो ऐसा लगता है कि यह कोई सामान्य पदार्थ है लेकिन कुछ समय बाद पता चलता है कि यह 100 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गर्म एसिड बनाता है। इससे किसी भी जीव की त्वचा आराम से जल जाती है।

2. हरक्यूलिस बीटल (Hercules Beetle)

पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर कीड़ा अगर कोई है तो वह है हरक्यूलिस बीटल, क्योंकि यह अपने वजन का 900 गुना ज्यादा भार उठा सकता है। इसी खूबी के वजह से ही इसका नाम हरक्यूलिस रखा गया है। अमेरिका के जंगलों में इन (15 से 17 सेंटीमीटर लंबे) कीड़ों को अधिकतर देखा जाता है। इनके शरीर के आगे वाले हिस्से में एक लंबी सींग भी लगी होती है जिसका इस्तेमाल ये लड़ाई के दौरान करते है।

3. टाइटन बीटल (Titan Beetle)

अमेजन वर्षा वनों में पाए जाने वाला यह कीड़ा दुनिया का सबसे लंबा कीड़ा माना जाता है क्योंकि इसकी लंबाई लगभग 7 इंच तक होती है। इसके शरीर पर ऊपर की ओर शार्प स्पाइन मौजूद होते है साथ ही इसके जबड़े इतने ताकतवर होते हैं कि यह किसी पेड़ की पतली टहनी को आसानी से काट सकती है। ये कीड़े बहुत ही कम समय के लिए जीते हैं और नर कीड़े तो सिर्फ प्रजनन तक ही जी पाते है।

4. बुलेट एंट (Bullet Ant)

अमेज़न जंगल में पाए जाने वाला एक और खतरनाक कीड़ा जिसे बुलेट एंट के नाम से जाना जाता है। नाम से ही जाहिर हो रहा है कि इसके एक बार काट लेने पर बंदूक की गोली लगने जैसा दर्द महसूस होता है, जो पूरे 24 घंटों तक बना रहता है। ये चींटियां मुश्किल से दो–ढाई सेमी ही लंबी होती है और इनमें पोनेराटॉक्सिन नाम का न्यूरोटॉक्सिक पेप्टाइड पाया जाता है जो इसके दर्द का असली कारण है।

5. जायंट एशियन हॉर्नेट (Giant Asian Hornet)

जायंट एशियन हॉर्नेट मधुमक्खी की ऐसी प्रजाति है जो लगभग साढे तीन सेंटीमीटर तक लंबी होती है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ततैया भी कहा जा सकता है। मधुमक्खी पालन करने वाले लोगों को इस जायंट एशियन हॉरनेट से काफी समस्या होती है, क्योंकि ये बड़ी मधुमक्खियो का झुंड शहद बनाने वाली लाखों मधुमक्खियो को 1 दिन में ही खत्म कर सकती है। इस मधुमक्खी का डंक इंसानी शरीर के लिए भी जानलेवा होता है।

Next Story