Duniya Ke Sabse Jahrile jiv: दुनिया के टॉप 5 सबसे ज़हरीले जीव; सुंदर दिखते हैं लेकिन पल भर में दे सकते हैं मौत!
Duniya Ke Sabse Jahrile jiv: आज हम आपको कुछ ऐसे जीवो के बारे में बताएंगे जो दिखने में तो काफी सुंदर होते हैं लेकिन इस सुंदरता के पीछे मौत छिपी होती है, जो पल भर में आपका काम तमाम कर देगी। चलिए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे जहरीले जीवों के बारे में।

Duniya Ke Sabse Jahrile jiv: पूरी दुनिया में प्रकृति के दो रूपों का वर्णन काफी अच्छी तरह से किया जाता है एक में उसे क्रूर और दयाहीन बताया गया है तो वही दूसरे में इसके ठीक विपरीत काफी प्यारा, अच्छा और सुंदर भी कहा गया है। वैसे तो प्रकृति में पूरी दुनिया समय हुई है लेकिन आज हम जीव जगत के बारे में बात करने वाले हैं जिसमें कुछ जीव जहरीले होते हैं और कुछ सामान्य। जहरीले जीवों की जब बात आती है तो लोग अक्सर सांपों का ही नाम लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवो के बारे में बताएंगे जो दिखने में तो काफी सुंदर होते हैं लेकिन इस सुंदरता के पीछे मौत छिपी होती है, जो पल भर में आपका काम तमाम कर देगी। चलिए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे जहरीले जीवों के बारे में।
1. इनलैंड ताइपान/Inland Taipan
कई शोध में यह पाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के शुष्क भूमि में में दिखने वाला यह सांप इनलैंड ताइपान, दुनिया का सबसे जहरीला सांप (duniya ka sabse jahreela saamp) है। इसे स्मॉल-स्केल्ड स्नेक भी कहते हैं। सर्दियों में इसका रंग भूरा व काला होता है लेकिन गर्मियों में इसका रंग थोड़ा हल्का पीला हो जाता है। इसकी लंबाई 1.5 से 2 मीटर तक हो सकती है। इतने छोटे साइज में होने के बाद भी यह सांप किंग कोबरा से भी 50 गुना ज्यादा जहरीला है। इसकी दो बूंद जहर 100 आदमियों को मारने के लिए काफी है। इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिन, हीमोटॉक्सिन और माइक्रोटॉक्सिन पॉयजन का मिश्रण होता है, जो काफी खतरनाक है।
2. गोल्डन पॉइज़न डार्ट फ्रॉग/Golden Poison Dart Frog
गोल्डन पीले रंग में दिखने वाला यह मेंढक बहुत ही सुंदर होता है जो कि दक्षिण अफ्रीका में कोलंबिया के घने जंगलों में पाया जाता है। जितनी इसकी खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है उतनी ही मौत के करीब भी ले जाती है। इस मेंढक की त्वचा पर एक खास Batrachotoxin जहर लगातार निकलता रहता है, जो इतना ताकतवर होता है कि एक छोटे मेंढक में मौजूद जहर 10 बड़े लोगों को आसानी से मार दे। यह जहर इतना अनोखा है कि इसे शरीर के अंदर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती इसे छूने भर से ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। कोलंबिया के जंगलों में रहने वाले आदिवासी इसे पकड़ने के लिए जी जान लगा देते हैं क्योंकि इन मेंढकों से निकलने वाले जहर को यह आदिवासी अपने तीर में लगाकर जानवरों का शिकार करते हैं। इसके जहर का तीर में उपयोग किए जाने की वजह से इसे डार्ट फ्रॉग कहा जाता है।
3. बॉक्स जेलीफिश/Box Jellyfish
जब भी आप समुद्र में नहाने जाए तो इस जीव से बचकर रहे, जिसे बॉक्स जेलीफिश कहा जाता है। समुद्र में सबसे जहरीले जीवों की लिस्ट में इस जीव का नाम जरूर आता है। वैसे तो यह जेलीफिश काफी पारदर्शी होती है और पानी में दिखाई भी नहीं देती और इसके टेंटेकल्स यानी स्पर्शक भी 6 फीट तक लंबे होते हैं, जिनमें हजारों की संख्या में जहरीली कोशिकाएं पाई जाती हैं। जब भी कोई इंसान इस जेलीफिश के टेंटेकल्स को टच करता है तो टेंटेकल्स के हजारों की संख्या में बंद ट्यूब खुल जाते है और इस ट्यूब के अंदर रखे नुकीले और जहरीले तीर सीधे इंसान की बॉडी के अंदर घुसते है। इसका जहर इतना घातक होता है कि इंसान का दिल और दिमाग तुरंत काम करना बंद कर देता है। इसे एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटों पर अधिक देखा जाता है।
4. ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस/Blue Ringed Octopus
समुद्र के जहरीले जीवों में ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस भी शामिल है शामिल है। यह इंडोनेशिया जापान और फिलीपींस के समुद्री क्षेत्रों में पाया जाता है। यह एक छोटे टेनिस बॉल के आकार का होता है और इसके शरीर पर नीले चमकदार रिंग्स बने होती है। यह काफी सुंदर दिखाई देता है जिसकी वजह से लोग इसे अपनी हाथ में उठा लेती हैं। हाथ में उठाते ही इसके नीले रिंग्स काफी चमकने लगते हैं, जो एक चेतावनी होती है। अगर फिर भी इसे नहीं छोड़ा गया तो यह काटने में कभी देरी नहीं करता। इसका जहर इसलिए इतना खतरनाक है क्योंकि इसका कोई भी एंटीडोट उपलब्ध नहीं है।
5. ब्राज़ीलियन वांडरिंग स्पाइडर/Brazilian Wandering Spider
मकड़ी की यह प्रजाति सबसे खतरनाक और जहरीली मानी जाती है। यह दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाई जाती है और कई बार घरों तक भी पहुंच जाती है। इस मकड़ी को दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। यह मकड़ी अन्य मकड़ियों की तरह जाल बनाकर शिकार नहीं करती बल्कि यह रात के समय अधिक सक्रिय होकर खुद शिकार करने निकलती है इसलिए इसे वांडरिंग स्पाइडर यानी घुमक्कड़ मकड़ी कहा जाता है। इस मकड़ी का जहर सीधे मनुष्य के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है हालांकि इलाज मिलने पर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
