Duniya ka safed shahar kise kahte hai: दुनिया का इकलौता सफेद शहर, फुटपाथ से लेकर गाड़ियों तक हर चीज सफेद रंग की, जानिए व्हाइट मार्बल सिटी के बारे में!
Duniya ka safed shahar kise kahte hai: दुनिया में कई ऐसे शहर हैं जो अपने रंगों के लिए मशहूर हैं। जैसे भारत का जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है वहीं जोधपुर को ब्लू सिटी कहा जाता है, लेकिन जब बात सफेद सिटी की आती है तो तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात का कोई मुकाबला नहीं है।

Duniya ka safed shahar kise kahte hai: दुनिया में कई ऐसे शहर हैं जो अपने रंगों के लिए मशहूर हैं। जैसे भारत का जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है वहीं जोधपुर को ब्लू सिटी कहा जाता है, लेकिन जब बात सफेद सिटी की आती है तो तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात का कोई मुकाबला नहीं है। यह शहर अपनी अद्भुत सफेदी के कारण पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। अश्गाबात को व्हाइट मार्बल सिटी या सफेद संगमरमर के शहर के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है इस खास शहर की खासियत।
अश्गाबात(Ashgabat): एक अद्भुत सफेद शहर
जब आप पहली बार अश्गाबात में कदम रखते हैं या फोटो में इसे देखते तो ऐसा लगता है जैसे किसी ने पूरे शहर को दूध में नहला दिया हो। यहां की हर चीज इमारतें, सड़कें, फुटपाथ, बस स्टॉप सब कुछ सफेद संगमरमर से बने हुए हैं। सूर्य की रोशनी में यह शहर किसी मोती के समान चमकने लगता है। धूप में 5 मिनट भी बिना काले चश्मे के खड़े रहना मुश्किल हो जाता है।
व्हाइट सिटी के पीछे की कहानी
जब सन 2000 के बाद तुर्कमेनिस्तान ने खुद को सोवियत संघ से बाहर निकाला, तब यहां के राष्ट्रपति ने इस शहर को पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बनाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान 550 से भी अधिक ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण किया गया। इन सभी इमारतों में बड़े पैमाने पर सफेद संगमरमर का उपयोग हुआ है। इस विशाल और अनोखे निर्माण के कारण अश्गाबात का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। इस शहर को दुनिया में सबसे अधिक सफेद संगमरमर का इस्तेमाल करने वाले शहर का खिताब मिला है। पूरे विश्व में कोई भी शहर इस मामले में अश्गाबात की बराबरी नहीं कर सकता।
अजीबोगरीब चौंकाने वाला कानून
अश्गाबात की सबसे चौंकाने वाली बात यहां का एक अजीबोगरीब कानून है जो गाड़ियों से जुड़ा हुआ है। इस शहर में केवल सफेद रंग की गाड़ियां ही सड़कों पर चलने की अनुमति है। अगर कोई व्यक्ति लाल, नीली या किसी भी अन्य रंग की गाड़ी लेकर सड़क पर निकलता है, तो तुर्कमेनिस्तान की पुलिस उसे तुरंत पकड़ लेती है और भारी जुर्माना लगाती है और गाड़ी को तब तक वापस नहीं किया जाता है जब तक उसे सफेद रंग नहीं करवा लिया जाता। इस अनोखे और कठोर नियम की शुरुआत सन 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति गुरबांगुली बेर्दीमुखामेदोव ने की थी। जब यह आदेश जारी हुआ तो लाखों लोगों को रातों-रात अपनी गाड़ी का रंग सफेद करवाना पड़ा।
अश्गाबात की अनोखी इमारतें
अश्गाबात केवल सफेद संगमरमर का शहर नहीं है, बल्कि यहां कई अनोखे और विशाल स्मारक भी मौजूद हैं। इस शहर में दुनिया का सबसे ऊंचा फ्लैगपोल है जिसकी ऊंचाई 133 मीटर है। इसके अलावा यहां दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर फेरिस व्हील भी मौजूद है। शहर के मुख्य स्मारकों में इंडिपेंडेंस मॉन्यूमेंट सबसे प्रमुख है, इस स्मारक पर एक सुनहरी मूर्ति स्थापित है।
