Duniya Ka Sabse Uncha Cinema Ghar: ये है दुनिया का सबसे ऊंचा सिनेमा हॉल; अब –30°C के ठंड में भी मिलेगा मूवी का मजा!
Duniya Ka Sabse Uncha Cinema Ghar: क्या आपने कभी पहाड़ों पर मूवी का मजा लिया है! सोचिए कि आप एक खूबसूरत वादियों और बर्फ के बीच बैठकर मूवी का आनंद ले रहे है। कई लोगों को लगेगा कि यह सोचने में ही अच्छा लगता है और यह सच नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि भारत देश ने इस कारनामे को भी सच कर दिया। भारत में पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा सिनेमा घर बनाया है जो नेचर और मूवी लवर दोनों के लिए परफेक्ट है। आईए जानते हैं इस सिनेमा हॉल की खास बातें।

इस सिनेमा हॉल की स्थापना
इस सबसे ऊंचे सिनेमाघर को भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थापित किया गया है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 11,562 फीट है। इतनी ऊंचाई पर लोगों लिए सिनेमा घर बनाना किसी अजूबे से कम नहीं है। यहां इसकी पहल 2021 में की गई थी। शुरुआत में पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स ने यहां पहला मोबाइल डिजिटल मूवी थिएटर स्थापित किया था।
कठिन इलाको में सिनेमा की पहुंच से प्रेरित होकर दिसंबर 2025 को पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) ने यहां पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स के साथ मिलकर अपना पहला स्थायी मल्टीप्लेक्स शुरू किया। यह मल्टीप्लेक्स दो स्क्रीन वाला है और इससे यह लद्दाख का सबसे पहला सिनेमा घर बन गया है।
सिनेमा घर की अनोखी बनावट
इतनी ऊंचाई पर बनी इस सिनेमाघर की बनावट भी सबसे अनोखी है। इसे बनाने के लिए सामान्य सीमेंट और ईंटों का प्रयोग नहीं किया गया है बल्कि इसे इनफ्लैटेबल मटेरियल(Inflatable Material) के फैब्रिक के इस्तेमाल से बनाया गया है। यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ और ठंडी हवाओं को रोकता है। लेह में तापमान –30°C तक पहुंच जाता है और इस स्थिति में भी अब मूवी का आनंद लिया जा सकता है।
बेहतरीन ऑडियो विजुअल की सुविधाएं
इतनी ऊंचाई पर बने होने की वजह से सामान्य सिनेमा घरों की तुलना में यहां कुछ विशेष सुविधाएं दी गई है। ऊंचाई की वजह से यहां ऑक्सीजन कम होता है इसलिए इस सिनेमाघर में ऑक्सीजन की पूरी सुविधा है। PVR में 2K प्रोजेक्शन सिस्टम और डॉल्बी 7.1 सराउंड साउंड सिस्टम लगाया गया है। यहां नेक्स्ट जेनरेशन 3D तकनीक भी उपलब्ध है जो बड़ी फिल्मों को और भी रोमांचक बना देती है। लद्दाख का यह सिनेमा घर अब दुनिया के सबसे ऊंचे सिनेमा घरों में अपना नाम बना चुका है।