गाय-भैंस से भी ज्यादा फायदेमंद निकला गधी का दूध! जानिए क्यों ₹7000 लीटर तक बिकता है ये लिक्विड गोल्ड; क्या हैं इसके चौंकाने वाले फायदे
Duniya ka sabse mahanga doodh: मनुष्य अपने जीवन में कभी न कभी गाय के दूध का सेवन जरूर करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और वसा शरीर के विकास में मदद करती है, लेकिन क्या आपको पता है कि गाय के दूध से ज्यादा गधी का दूध फायदेमंद होता है। जी हां! ....

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Duniya ka sabse mahanga doodh: मनुष्य अपने जीवन में कभी न कभी गाय के दूध का सेवन जरूर करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और वसा शरीर के विकास में मदद करती है, लेकिन क्या आपको पता है कि गाय के दूध से ज्यादा गधी का दूध फायदेमंद होता है। जी हां! यह बिल्कुल सच है कि हम घरों में दूध पीने के लिए गाय या भैंस के दूध का उपयोग करते ही हैं लेकिन गधी एक ऐसा जानवर है जिसके दूध पूरी दुनिया में सबसे महंगे बिकते हैं। यह सुनने में थोड़ा आश्चर्य जरूर लगता है कि सामान्य बोझा ढोने वाला जीव का दूध इतना महंगा कैसे हो सकता है आईए जानते हैं।
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में उपयोग
गधी के दूध का उपयोग पीने के साथ-साथ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने के लिए भी किया जाता है। इस पर हुए कई शोध यह बताते हैं कि गधी के दूध में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो मानव शरीर की त्वचा को सुंदर बनाने का काम करती है। ब्यूटी इंडस्ट्री में इसके इतने मांग होने की वजह से यह और भी महंगा हो जाता है। गधी के दूध को Liquid Gold भी कहते है।
गधी के दूध से बने महंगे डेयरी प्रोडक्ट
वर्तमान में इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। इसके 1 लीटर दूध की कीमत 6 से 7 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है। गधी को पालना और इसके दूध को बेचना एक अच्छा बिजनेस माना जा रहा है। गधी के दूध को प्रोसेस करके जब प्यूल पनीर/Pule Cheese (60 से।65 हजार रुपए प्रति किलो) या दूध पाउडर (₹1 लाख रुपए प्रति किलो) बनाते है तो यह और भी महंगा हो जाता है। भारत के मेट्रो सिटीज में गधी के दूध की मांग अधिक देखी जा रही है।
गधी का दूध इतना महंगा क्यों है?
गधी का दूध विटामिन और एंटी एजिंग तत्वों से भरा होता है इसलिए इससे बने ब्यूटी प्रोडक्ट काफी महंगे बिकते हैं इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर की पाचन संबंधी समस्या के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे लोग जिन्हें गाय या भैंस के दूध से एलर्जी है वे गधी के दूध का सेवन अवश्य कर सकते हैं। बच्चों में हड्डियों की मजबूती और पौष्टिकता के लिए इसका सेवन कराया जा सकता है। एक स्वस्थ्य गधी पूरे दिन में आधे लीटर से ज्यादा दूध नहीं दे सकती, इसकी उपलब्धता कम होने के वजह से भी यह काफी महंगा हो जाता है।
