Dubai Mein Naya Saal Manane Ka Complete Plan: न्यू ईयर 2026 दुबई में मनाने का परफेक्ट प्लान; जानिए 6 दिनों की ट्रिप और खर्च की पूरी जानकारी
Dubai Mein Naya Saal Manane Ka Complete Plan: दुबई, एक ऐसा लक्जरी शहर है जहां जाने की चाहत लगभग हर व्यक्ति को होती है। यहां की आसमान छूती इमारतें, रेगिस्तान और एक ऐसी लाइफस्टाइल जो सभी को अपनी ओर खींचती है। अगर आप नए साल का जश्न किसी खास जगह पर मनाना चाहते हैं तो दुबई से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि 6 दिनों की दुबई यात्रा में आपको कितना खर्चा आएगा और किस तरह से आप अपनी ट्रिप को पूरी कर पाएंगे।

Dubai Mein Naya Saal Manane Ka Complete Plan: दुबई, एक ऐसा लक्जरी शहर है जहां जाने की चाहत लगभग हर व्यक्ति को होती है। यहां की आसमान छूती इमारतें, रेगिस्तान और एक ऐसी लाइफस्टाइल जो सभी को अपनी ओर खींचती है। अगर आप नए साल का जश्न किसी खास जगह पर मनाना चाहते हैं तो दुबई से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि 6 दिनों की दुबई यात्रा में आपको कितना खर्चा आएगा और किस तरह से आप अपनी ट्रिप को पूरी कर पाएंगे।
दुबई ट्रिप: 6 दिनों का पूरा प्लान
Day 1: पहले दिन आप दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करते है। हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही टैक्सी या पहले से बुक किया हुआ ट्रांसपोर्ट आपको होटल तक ले जाएगा। चेक इन करने के बाद कुछ घंटे आराम करें ताकि सफर की थकान पूरी तरह से खत्म हो जाए। शाम होते ही क्रूज डिनर के लिए निकलें जो दुबई में आपकी पहली रात को यादगार बना देगा। यह अनुभव दुबई की पहली खूबसूरती पाने का सबसे बेस्ट तरीका है।
Day 2: दूसरे दिन अपने होटल से ही नाश्ता करके दुबई सिटी टूर के लिए निकलें जिसमें आपको शहर के प्रमुख जगहों को दिखाया जाएगा। जिसमें शामिल है–
• दुबई मॉल– यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। इस मॉल में 1200 से भी अधिक दुकानें हैं और यहां का दुबई एक्वेरियम विशेष रूप से देखने योग्य है।
• बुर्ज खलीफा– यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। यहां At the top नामक ऑब्जर्वेशन डेक पर जाने की टिकट लगभग 4000 रुपये है जो आपको इसके 124वीं मंजिल तक ले जाता है।
• दुबई फाउंटेन शो– यह शो पूरी तरह निशुल्क है और जहां अलग अलग म्यूजिक पर पानी का नया–नया डिजाइन नजर आता है। यदि शाम में समय मिले तो ब्लू वाटर आइलैंड भी जा सकते है।
Day 3: तीसरे दिन दुबई का असली रोमांच शुरू होता है।
इस दिन आपको डॉल्फिनेरियम जाना है, जहां आपको डॉल्फिन के करतब काफी पसंद आने वाले है। लेकिन असली मजा शाम को शुरू होगा जब आप डेजर्ट सफारी के लिए निकलेंगे। यह दुबई की सबसे लोकप्रिय चीजों में से एक है, जहां गाड़ी रेत के टीलों पर तेजी से ऊपर नीचे दौड़ती है। फिर शाम को एक बेडौइन शैली के कैंप में पहुंचें जहां आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं।
Day 4: चौथे दिन अबू धाबी की ओर घूमने निकले। यह संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है और यहां का माहौल दुबई से कुछ अलग है। यहां सबसे पहले शेख जायद ग्रैंड मस्जिद जाएं जो दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इसके बाद फेरारी वर्ल्ड जाएं, यह दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर थीम पार्क है और यहां की फॉर्मूला रॉसा राइड दुनिया की सबसे तेज रोलर कोस्टर है। अबू धाबी में दुनिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क भी है जहां आप जा सकते हैं।
Day 5: पांचवें दिन दुबई की सबसे प्रतिष्ठित द्वीप पाम जुमेराह देखने जाए, जो दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित द्वीप है। फिर दुबई मिरेकल गार्डन की ओर बढ़े,यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूलों का बगीचा है। 15 करोड़ से अधिक फूलों से सजा यह बगीचा नवंबर से अप्रैल तक खुला रहता है और फिर शाम को दुबई फ्रेम देखने जाएं जो एक विशाल फोटो फ्रेम के आकार की इमारत है।
Day 6: छठवां दिन नए साल मनाने का दिन है और दुबई इसके लिए दुनिया की सबसे शानदार जगहों में से एक है। इस दिन बुर्ज खलीफा के पास न्यू ईयर पर दुनिया की सबसे भव्य आतिशबाजी होती है। इस दिन डाउनटाउन दुबई में जगह पाने के लिए जल्दी पहुंचें क्योंकि भीड़ बहुत होती है। अगर आप कुछ अलग चाहते हैं तो रेगिस्तान में नाइट सफारी भी बुक कर सकते है। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद अगले दिन शॉपिंग के लिए स्थानीय बाजारों में जाए फिर दोपहर तक होटल से चेक आउट करें और हवाई अड्डे के लिए रवाना हों जाए।
6 दिन के ट्रिप का पूरा खर्चा
दुबई की 6 दिन की यात्रा का खर्चा प्रति व्यक्ति लगभग 70 हजार रुपये से शुरु होता है। इसमें से शुरुआत के 30 हजार आपकी फ्लाइट और वीज़ा में खर्च होंगे। दुबई पहुँचने के बाद वहां नॉर्मल होटल में रहने और खाने का खर्चा करीब 20 से 25 हजार आएगा। घूमने-फिरने की टिकटों के लिए आपको 10 से 15 हजार अलग से रखने होंगे। रोज के खाने के लिए भी 2 से 2.5 हजार प्रति व्यक्ति लग सकते है। ऐसे में 80 से 85 हजार का बजट बनाकर चलें, जिससे आप अपनी अन्य शॉपिंग भी कर पाएंगे।
