DIY Moisturizer At Home: मार्केट से महंगा माॅइश्चराइज़र क्यों लेना, जब ये सस्ता DIY माॅइश्चराइज़र देगा 15 दिन में ज़बरदस्त रिज़ल्ट
DIY Moisturizer At Home: हम मार्केट से महंगा माॅइश्चराइज़र खरीद लाते हैं और फिर उसके असर से संतुष्ट भी नहीं होते क्योंकि चेहरे को वो हाइड्रेशन मिलता ही नहीं जिसकी हमें जरूरत है। तो चलिए जानते है कि घर में ये DIY माॅइश्चराइज़र कैसे बनाना है।

DIY Moisturizer At Home: हम मार्केट से महंगा माॅइश्चराइज़र खरीद लाते हैं और फिर उसके असर से संतुष्ट भी नहीं होते क्योंकि चेहरे को वो हाइड्रेशन मिलता ही नहीं जिसकी हमें जरूरत है। फिर अगले महीने हम एक नया मॉइश्चराइजर ट्राई करते हैं। लेकिन अब आपको ये सब करने की ज़रूरत नहीं क्योंकि हम आपको एक बेहतरीन DIY माॅइश्चराइज़र बनाने का तरीका बता रहे हैं जो मेल और फीमेल दोनों की स्किन के लिए सुटेबल है। तो चलिए जानते है कि घर में ये DIY माॅइश्चराइज़र कैसे बनाना है।
DIY माॅइश्चराइज़र बनाने के लिए सामग्री
ग्लिसरीन
नींबू का रस
गुलाब जल
DIY माॅइश्चराइज़र ऐसे बनाएं
घर में DIY माॅइश्चराइज़र बनाने के लिए दो चम्मच ग्लिसरीन ले लें। उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और उसका भी आधा यानी आधा चम्मच गुलाब जल मिला लें। अब इन तीनों चीजों को फेंट कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका DIY माॅइश्चराइज़र तैयार है।
कैसे अप्लाई करें
रात को सोने से पहले फेस वॉश कर लें। उसके बाद इस होममेड माॅइश्चराइज़र की थोड़ी मात्रा हाथ में ले और इसे अपने फेस पर अच्छी तरह लगाएं। उसके बाद सो जाएं। अगली सुबह साफ पानी से चेहरा धो लें।
DIY माॅइश्चराइज़र के फायदे
1. ये होममेड माॅइश्चराइज़र केवल 15 दिनों में आपकी स्किन को वो हाइड्रेशन, वो नमी देगा जिसकी आप ख्वाहिश रखते हैं।
2. ये आपके चेहरे के जिद्दी दागों को हल्का करने में मदद करेगा।
3. आपके चेहरे पर अगर फ्रेकल्स हैं तो उसमें भी कमी आएगी।
4. इसे लगाने से आपका चेहरा साॅफ्ट और ग्लोइंग दिखेगा और चेहरे की इलास्टिसिटी बढ़ेगी जिससे झुर्रियां कम हो सकती हैं।
5. ये होममेड मॉइश्चराइजर पूरी तरह नेचुरल चीजों से बना है और केमिकल फ्री है इसलिए स्किन के लिए सेफ है।
6. यह टोनर की तरह भी काम करेगा।
