Begin typing your search above and press return to search.

चाहिए पार्लर रेडी ग्लोइंग स्किन! किचन में रखी इन चीजों से बनाइये DIY Body Scrub

DIY Coffee-Coconut Powder Body Scrub: क्या आप भी अपने बजट में आने वाला बॉडी स्क्रब ढूंढने के लिए स्क्रोलिंग कर रही हैं? तो ज़रा ठहरिये! क्योंकि आप अपने किचन में मौजूद सिंपल सी चीजों से बेहतरीन बॉडी स्क्रब बना सकती हैं वो भी महज़ 15-20 रुपये में। काॅफी, कोकोनट पाउडर और दूध पाउडर जैसी चीज़ों से बना ये बाॅडी स्क्रब एकदम नेचुरल है।

चाहिए पार्लर रेडी ग्लोइंग स्किन! किचन में रखी इन चीजों से बनाइये DIY Body Scrub
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

DIY Coffee-Coconut Powder Body Scrub: क्या आप भी अपने बजट में आने वाला बॉडी स्क्रब ढूंढने के लिए स्क्रोलिंग कर रही हैं? तो ज़रा ठहरिये! क्योंकि आप अपने किचन में मौजूद सिंपल सी चीजों से बेहतरीन बॉडी स्क्रब बना सकती हैं वो भी महज़ 15-20 रुपये में। काॅफी, कोकोनट पाउडर और दूध पाउडर जैसी चीज़ों से बना ये बाॅडी स्क्रब एकदम नेचुरल है। इसमें कोई कैमिकल नहीं है और ये आपको रेडिएंट-ग्लोइंग स्किन पाने में निश्चित ही मदद करेगा।

DIY बाॅडी स्क्रब के लिए सामग्री

काॅफी - 1 चम्मच

नारियल पाउडर - 1 चम्मच

दूध पाउडर - 1 चम्मच

बेसन-1 चम्मच

ग्लिसरीन - 3-4 बूंद

दूध या दही-ज़रूरत अनुसार

DIY बाॅडी स्क्रब ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर लें और उसमें बेसन को अच्छी तरह मिलाएं।

2. अब आपको इसमें एकदम बारीक पिसा नारियल पाउडर डालना है। नारियल बुरादे का इस्तेमाल न करें।

3. अब अपनी स्किन को एकदम बेबी सॉफ्ट बनाने के लिए इसमें मिल्क पाउडर ऐड करें। साथ ही ग्लिसरीन डालें।

4. अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें थोड़ा दही या फिर दूध ऐड करें । आपका होममेड बॉडी स्क्रब तैयार है।

कैसे इस्तेमाल करें

1.बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल हमेशा नम त्वचा पर करना चाहिए न कि सूखी त्वचा पर। इसलिए या तो गुनगुने पानी से नहा लें या हाथों या पैरों पर स्क्रब करना हो तो इन्हें पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख लें। ​

2. जब आपकी त्वचा नरम हो जाएगी और पोर्स खुल जाएंगे तो स्क्रबिंग का बेहतर रिज़ल्ट मिलेगा। डेड स्किन आसानी से निकल सकेगी।

3. ​अब अपनी हथेली में होममेड स्क्रब लें। ​इसे शरीर पर गोलाकार गति (circular motion) में धीरे-धीरे स्क्रब करें।

4. ध्यान रखें कि दबाव हल्का हो। स्क्रब करते समय बहुत ज़ोर न लगाएं, वरना स्कान पर रैशेज हो सकते हैं।

5. दो-तीन मिनट स्क्रब करने के बाद नहा लें।

6. स्क्रबिन के बाद हमेशा स्किन को मॉइश्चराइज करने का ध्यान रखें। उसके लिए आप अपने पसंद का कोई भी मॉइश्चराइजर या फिर नारियल तेल या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।

फायदे

1. यह स्क्रब डेड स्किन को प्यार से हटाएगा। आपको चोट नहीं पहुंचाएगा। नारियल का पाउडर स्किन को नेचुरली माॅइश्चराइज़ भी करेगा।

2. यह स्क्रब आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करेगा और चमकदार बनाएगा।

3. सन टैनिंग को कम करने में मदद करेगा।

4. तय मानिये कि इससे स्क्रबिंग के बाद आपकी स्किन साॅफ्ट, स्मूद और फ्रेश दिखेगी।

ध्यान रखें

पहली बार होममेड बाॅडी स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हों तो पैच टेस्ट ज़रूर कर लें।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story