Begin typing your search above and press return to search.

Digital Eye Strain se bachao ke tarike: क्या आपकी आंखें भी हो रही हैं कमजोर? जानिए लंबे स्क्रीन टाइम के भयानक नुकसान और इससे बचाव के तरीके!

Digital Eye Strain se bachao ke tarike: ऑफिस के कामों को लेकर लंबे समय के लिए स्क्रीन देखते हैं तो हमारी आंखों पर लगातार तनाव बढ़ता रहता है, आइए जानते हैं कि लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठे रहने से आंखों में क्या असर पड़ता है..

Digital Eye Strain se bachao ke tarike: क्या आपकी आंखें भी हो रही हैं कमजोर? जानिए लंबे स्क्रीन टाइम के भयानक नुकसान और इससे बचाव के तरीके!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Digital Eye Strain se bachao ke tarike: क्या आपको भी अपने काम के वजह से ऑफिस या घर पर लंबे समय के लिए स्क्रीन जैसे कंप्यूटर या मोबाइल देखना पड़ता है और इसकी वजह से आपकी आंखों में दिक्कत भी आ रही है तो यह लेख सिर्फ आपके लिए ही है। जब भी हम ऑफिस के कामों को लेकर लंबे समय के लिए स्क्रीन देखते हैं तो हमारी आंखों पर लगातार तनाव बढ़ता रहता है जिसे आई स्ट्रेन भी कहते है। आंखों पर इस तरह से तनाव पड़ने पर आई मसल्स थक जाते है और जबरदस्ती फोकस करने की वजह से आंखों में असहजता भी महसूस होती है। आइए जानते हैं कि लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठे रहने से आंखों में क्या असर पड़ता है और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है।

जानिए क्या होता है डिजिटल आई स्ट्रेन/Digital Eye Strain kya hota hai

जब भी स्क्रीन देखते वक्त आपको आंखों में थकान, तनाव और असुविधा महसूस हो तो समझ जाइए की आपकी आँखें डिजिटल आई स्ट्रेन का शिकार हो चुकी है। जब आप काफी लंबे समय से कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन देखते हैं तो आंखों को लगातार एक ही छोटे जगह पर फोकस करना पड़ता है और इस वजह से ही आंखों की मांसपेशियां काफी ज्यादा थक जाती है और आंखों में तनाव भी महसूस होने लगता है। इसका जल्दी कोई इलाज न किया जाए तो यह आपकी आंखों के लिए गंभीर समस्या भी बन सकता है।

आई स्ट्रेन के मुख्य लक्षण

आंखों में होने वाली यह समस्या हमें शुरुआत में ज्यादा असर नहीं दिखाती लेकिन समय के साथ आंखों में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता। इसमें सबसे मुख्य है आंखों में सूखापन (Dryness in the eyes) की समस्या। लगातार स्क्रीन की ओर देखते रहने से हमारी आंखें बहुत ही कम झपकती हैं जिस वजह से आंखों में नमी कम हो जाता है और जलन होने लगती है।

कई बार तो स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आंखों से चीजे धुंधली दिखाई देने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप लंबे समय से एक ही चीज पर फोकस करके देखते हैं तो आंखों की फोकसिंग क्षमता प्रभावित होती है और आंखों को पास व दूर की चीजों को देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार यही स्थिति बने रहने से माइग्रेन और कंधों में अकड़न जैसी समस्याएं होने लगते हैं साथ ही यह आपके नींद को भी प्रभावित करता है।

आई स्ट्रेन से बचाओ के उपाय

लंबे समय के लिए स्क्रीन पर काम करते वक्त आपको यह ध्यान रखना है कि आपकी आँखें 20 मिनट से ज्यादा एक ही जगह पर फोकस न हो अर्थात हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए आंखों को बंद करके उन्हें आराम देना है। आंखों को सूखेपन से बचाने के लिए उन्हें लगातार झपकाते रहे। यदि लंबे समय से आप स्क्रीन देख रहे है तो हर 1 मिनट में 20 से 30 बार पलकें झपकाएं और यदि फिर भी आपको ड्राइनेस की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते है।

डिस्क्लेमर - यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए दी गई जानकारी है। सलाहों को मानने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।

Next Story