Dark Circles Home Remedies: आंखों के नीचे के काले घेरे दूर करेंगी ये आसान होम रेमेडीज़
Dark Circles Home Remedies:आंखों के नीचे के काले घेरे (dark circles ) आपके चेहरे का ग्लो तो कम कर ही देते हैं, आपको थका हुआ और कमजोर भी दिखाते हैं। थकावट, नींद की कमी, आयरन डिफिशिएंसी, धूप में ज्यादा देर बाहर रहने या स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से ये समस्या अब आम हो गई है। इन्हें दूर करने के लिए आप इन प्रभावी और आसान घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Dark Circles Home Remedies:आंखों के नीचे के काले घेरे (dark circles ) आपके चेहरे का ग्लो तो कम कर ही देते हैं, आपको थका हुआ और कमजोर भी दिखाते हैं। थकावट, नींद की कमी, आयरन डिफिशिएंसी, धूप में ज्यादा देर बाहर रहने या स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से ये समस्या अब आम हो गई है। इन्हें दूर करने के लिए आप इन प्रभावी और आसान घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
आलू का रस
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने में बहुत मददगार हैं। आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। कॉटन बॉल की मदद से इसे आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
मेथी दाना
एक चम्मच मेथी दाने को रात भर के लिए थोड़े से दूध में भिगो दें । सुबह इसे पीस का पेस्ट बना लें अब इसका लेप आंखों के नीचे करें। इससे न केवल डार्क सर्कल्स कम होंगे बल्कि सूजन भी कम होगी। 15 मिनट बाद इसे धो दें।
टी बैग्स
इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स भी डार्क सर्कल्स काम करने में मदद करते हैं। अगर ग्रीन टी बैग्स हों तो और फायदेमंद होगा। इन्हें फ्रिज में ठंडा करें और 5-10 मिनट के लिए आंखों पर रखें।
काॅफी
एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी लें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। जरूरत अनुसार आप थोड़ा सा पानी भी ऐड कर सकती हैं। इसके बाद इसका लेप अपनी आंखों के नीचे करें।
घी
आप गाय के दूध से बने घी का इस्तेमाल आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर मालिश करने के लिए करें। नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स कम होंगे ।
खीरा
खीरे को कद्दूकस करें और उसका रस निचोड़ लें अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल एड करें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे लगा कर रखें। 15-20 मिनट बाद धो दें।
ऐलोवेरा
एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें और इसमें बादाम तेल की कुछ बूंदें डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और अपनी आंखों के नीचे अप्लाई करें । 15 - 20 मिनट के लिए लगे रहने दें। उसके बाद चेहरा धो लें।
दही और हल्दी
एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। 15 मिनट बाद धो दें।
ठंडा दूध
ठंडे दूध में कॉटन बॉल भिगोएं और इसे अपने आंखों के नीचे अप्लाई करें ।इसके बाद इसी कॉटन बाॅल को अपनी आंखों के ऊपर रख कर लेट जाएं। रेगुलर इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स तो कम होंगे ही, आंखों को भी राहत मिलेगी।
इसके अलावा नींद की कमी पूरी करें। पर्याप्त पानी पिएं। आयरन डिफिशिएंसी दूर करने के लिए पालक, किशमिश, गुड़-चना जैसी चीजें खाएं। धूप से बचाव के लिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन और सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
