Dahi Ke Face Pack: दही के इन फेस पैक्स से पाइये गर्मियों में ठंडक भरी राहत, टैनिंग होगी कम, ग्लो बढ़ेगा

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Dahi Ke Face Pack: गर्मियों में धूप, पसीना, चिपचिपाहट और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा अपनी नमी खो देती है और बेजान दिखने लगती है। इसलिए गर्मियों में दही के फेस पैक लाजवाब काम करते हैं और हर स्किन टाइप पर सूट भी करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो त्वचा को ठंडक पहुँचाने के साथ-साथ उसे गहराई से साफ भी करते हैं और रूप निखारने में मदद भी करते हैं। हम यहां आपको 5 तरीके से दही के फेस पैक बनाना बता रहे हैं। साथ ही उनके फायदे भी बताएंगे।
1. दही और बेसन
ये सबसे पुराना, असरदार और भरोसेमंद नुस्खा है जो Sun Tan को ठीक करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं
2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
फायदे- बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और दही टैनिंग को हल्का करता है।
2. दही और खीरा
गर्मियों में कई बार जब हम बाहर से आते हैं तो चेहरे में जलन और रेडनेस हो जाती है। ऐसे में दही और खीरे का फेस पैक सबसे बेहतर काम करता है।
कैसे बनाएं
आधे खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और उसमें 2 चम्मच गाढ़ा दही मिलाएं। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर धो दें।
फायदे- खीरा और दही दोनों ही त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और चेहरे को तुरंत ठंडक और ताजगी देते हैं।
3. दही और शहद
अगर आपकी स्किन गर्मियों में भी ड्राई महसूस होती है, तो यह पैक आपके लिए है। यह आपकी स्किन को गहराई से हाइड्रेट करेगा।
कैसे बनाएं
1 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। फिर धो दें।
फायदे- शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है जो दही के साथ मिलाकर लगाने पर स्किन को साॅफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है।
4. दही और मुल्तानी मिट्टी
वहीं अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है तो चेहरे के एक्स्ट्रा तेल को कम करने और मुंहासों को रोकने के लिए दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बढ़िया है।
कैसे बनाएं
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में ज़रूरत अनुसार दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
फायदे- यह फेस पैक पोर्स की गंदगी साफ करता है और चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है।
5. दही और गुड़हल पाउडर
अगर आप एजिंग के लक्षणों से परेशान हैं, फाइन लाइंस और रिंकल्स तेजी से आ रहे हैं तो दही और गुड़हल पाउडर का फेस पैक आपके लिए प्रभावी होगा।
कैसे बनाएं
दो चम्मच दही का पानी लें। उसमें एक चम्मच मिल्क पाउडर या चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालें और एक ही चम्मच गुड़हल के फूलों का पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और पैक बनाएं। इसे 15 मिनट के लिए अपने फेस पर लगाकर छोड़ें फिर धो दें।
फायदे - यह फेस पैक पोर्स को टाइट करता है और झुर्रियों को दूर करता है।यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है।
ध्यान रखें कि किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें।
Tags
-
Home
-
Menu
