Chipkali ko Ghar Se kaise bhagaye: गर्मी आते ही घर में बढ़ गई हैं छिपकलियां? तुरंत अपनाएं ये 04 देसी नुस्खे!
Chipkali ko Ghar Se kaise bhagaye: आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे (How to remove lizards from Home) जिनके उपयोग से आप छिपकलियों को आसानी से घर के बाहर भेज सकते है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Chhipkaliyon ko Ghar Se kaise bhagaen: जैसे-जैसे ठंड का मौसम गुजरने लगता है और गर्मी आती है तो वैसे ही घरों के आसपास हमें कई प्रकार के जीव और कीड़े मकोड़े दिखने लगते हैं। कोई अन्य जीव दिखे या न दिखे लेकिन घरों में छिपकली जरूर दिख जाती है। घर की दीवारों और सीलिंग पर ये छिपकली चलते रहते हैं खासकर लाइट वाली जगह पर यह ज्यादा दिखाई देते हैं क्योंकि वहां ये छोटे कीड़े मकोड़ों का शिकार करते हैं। छिपकलियों से लोगों को काफी डर भी लगता है और कई बार यह किचन में भोजन आदि पर गिर जाते हैं जिससे फूड प्वाइजनिंग की समस्या भी हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे (How to remove lizards from Home) जिनके उपयोग से आप छिपकलियों को आसानी से घर के बाहर भेज सकते है।
लहसुन और प्याज की गंध
सब्जी बनाने में काम आने वाला प्याज और लहसुन घर के छिपकलियों को भगाने के लिए काफी है। किचन की खिड़कियों और दरवाजों के आसपास लहसुन की कलियां रखे और प्याज के रस का छिड़काव जरूर करें। इन दोनों की तीखी गंध के वजह से छिपकलियां इनसे दूर भागती है।
कॉफी और तंबाकू का इस्तेमाल
छिपकलियों को भगाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कॉफी पाउडर और तंबाकू से बनने वाले मिश्रण का कोई तोड़ नहीं है। इन दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना ले फिर उसे छिपकलियों के आने जाने वाले रास्ते पर रख दें। इसके स्मेल से छिपकलियां घर में रहना पसंद नहीं करती।
अंडे के छिलके का तरीका
यह तरीका बहुत ही आम है और अधिकतर लोगों द्वारा अपनाया जाता है। इस तरीके में आपको अंडों के छिलकों को दीवारों, कोनो पर या खिड़कियों के आसपास रखना है। अंडों के छिलकों से आने वाली गंध छिपकलियों को अंदर आने नहीं देती। यह उपाय सबसे सस्ता और फ्री है।
घरों में सफाई बनाए रखें
छिपकलियां अक्सर उन्हीं घरों में ज्यादा देखी जाती है जहां साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता। ऐसे घरों में छोटे कीड़े मकोड़े भी आने लगते हैं और इसके वजह से छिपकली भी आने लगती है। इसलिए रात के समय घर की सभी लाइटें बंद रखें और किचन को भी अच्छे से साफ करें।
