Begin typing your search above and press return to search.

आदर्श धर्मपत्नी की पहचान: विवाह से पहले जीवन साथी को कैसे परखें! इन 3 गुणों वाली पार्टनर ही बन सकती है आपकी आदर्श धर्मपत्नी।

Chanakya Niti: इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने भी विवाह के लिए जीवनसाथी के गुण और दोषों के बारे में विस्तार से बताया है। उनके द्वारा बताए गए हैं जीवन मूल्य आज भी सार्थक सिद्ध होते है।

आदर्श धर्मपत्नी की पहचान: विवाह से पहले जीवन साथी को कैसे परखें! इन 3 गुणों वाली पार्टनर ही बन सकती है आपकी आदर्श धर्मपत्नी।
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Chanakya Niti: जब भी दो व्यक्तियों का विवाह सम्पन्न होता है, तो वे एक ऐसी यात्रा में निकलते हैं जहां जीवन में आने वाली हर समस्याओं को मिलकर हल करना होता है। इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने भी विवाह के लिए जीवनसाथी के गुण और दोषों के बारे में विस्तार से बताया है। उनके द्वारा बताए गए हैं जीवन मूल्य आज भी सार्थक सिद्ध होते है। विवाह एक ऐसा बंधन है जिसमें दो व्यक्ति पूरे जन्मों के लिए एक साथ बंध जाते हैं, तो ऐसे में जब किसी गलत व्यक्ति से विवाह हो जाता है तो जीवन नरक से भी बदतर लगने लगता है। इन 3 गुणों का किसी भी स्त्री के अंदर होना है एक अच्छे धर्म पत्नी बनने की निशानी है।

1. आपकी मुसीबत में पत्नी का व्यवहार

किसी भी व्यक्ति का असली चेहरा तब सामने आता है जब आप किसी मुसीबत में फंसे होते हैं और ऐसे समय में ही जो आपकी सहायता करें वही सच्चा जीवन साथी है। इस चीज का परीक्षण करने के लिए लगातार आपको पत्नी के सामने अपनी मुसीबतें जाहिर करते रहना है जैसे कि कोई आर्थिक समस्या या तबियत की खराबी आदि। जब भी कोई समस्या स्त्री के कंधों पर आती है तो वह या तो अपने पैर पीछे कर लेती हैं या फिर डटकर सामना करती है और इसी एक छोटे से परीक्षण से आपको पता चल जाएगा की कौन सी स्त्री आपकी जीवन संगिनी बनने के लायक है।

2. बातों की गोपनीयता की परीक्षा

चाणक्य के अनुसार किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए एक दूसरे पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। इसका परीक्षण करने के लिए आपको कुछ ऐसी गुप्त बातें अपने पत्नी को बतानी है, जो किसी और पता न हो फिर उस पर नजर रखते हुए इस बात पर गौर करिए कि यह बात किसी और को तो पता नहीं चल गई है। यदि यह बात गुप्त ही बना हुआ है तो समझ जाइए की जीवन साथी भरोसेमंद है।

3. पैसे को लेकर जीवनसाथी का स्वभाव

धन एक ऐसी वस्तु है जो किसी भी व्यक्ति के मन को तुरंत बदल सकता है। एक आदर्श धर्मपत्नी के गुण होते हैं कि वह धन के मामले में अधिक सजगता बरते क्योंकि उन्हें ही पूरे परिवार को संभालना होता है। ऐसे में जो स्त्री धन का दुरुपयोग करती है और केवल अपने ही स्वार्थ के लिए खर्च करती है तो उसका लालची स्वभाव पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल सकता है।

Next Story