इस जगह में महिलाएं खुलेआम टांगती हैं अपनी ब्रा, जानिए इसके पीछे की हैरान कर देने वाली वजह
Cardrona Bra Fence New Zealand: हाल ही में एक जगह लोगों में काफी फेमस हुआ है इसे कारडोना ब्रा फेंस भी कहते है। आज भी महिलाओं द्वारा यह परंपरा निभाई जा रही है चलिए जानते हैं कि महिलाएं क्यों अपनी ब्रा उतार कर यहां टांग रहीं है।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Cardrona Bra Fence New Zealand: धरती पर मौजूद सभी देशों में कुछ न कुछ अनोखी परंपरा जरूर होती है जिस वजह से वह देश काफी फेमस होता है। भारत की ही बात करें तो यहां नाग पंचमी में सांपों को दूध पिलाया जाता है, होली में रंगों से खेला जाता है, इस प्रकार से भारत में भी कई परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन आज हम जिस विचित्र परंपरा की बात करने वाले हैं वह इतना अजीब है कि इसे जानकर आप हक्के-बक्के हो जाएंगे। न्यूजीलैंड के कारडोना घाटी में महिलाएं खुलेआम अपने ब्रा निकालकर टांगती है। हाल ही में यह जगह है लोगों में काफी फेमस हुआ है इसे कारडोना ब्रा फेंस भी कहते है। आज भी महिलाओं द्वारा यह परंपरा निभाई जा रही है चलिए जानते हैं कि महिलाएं क्यों अपनी ब्रा उतार कर यहां टांग रहीं है।
ब्रा टांगने वाली परंपरा की शुरुआत
वैसे तो इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन कहा जाता है कि 1999 के आसपास जॉन स्कर नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ क्रिसमस मना कर जब लौट रहा था तो उन्हें कारडोना वैली रोड के किनारे एक बाड़े पर महिलाओं की दो ब्रा टंगी हुई दिखी। फिर कुछ दिनों बाद यहां दो से चार ब्रा टंगी हुई थी। लोग मानते हैं कि क्रिसमस की खुशी में कुछ लोगों ने यहां मस्ती करने के लिए अपनी ब्रा टांग दी थी।
कैसे हुआ यह लोगों में फेमस
जब भी लोग इस घाटी से गुजरते थे तो उन्हें बाड़े पर बहुत सारे ब्रा लटके हुए दिखाई देते थे। यह देखने में काफी अजीब और आश्चर्यजनक लगता था। धीरे-धीरे यह लोगों के बीच फेमस होती गई और लोगों ने इस जगह को मन्नत मांगने का स्थान बना लिया। यहां महिलाएं आती है और अपने ब्रा फैंस पर टांग कर मन्नत मांगती है। सोशल मीडिया के वजह से भी यह स्थान काफी फेमस हुआ और देखते ही देखे यहां 1500 से भी अधिक ब्रा का कलेक्शन हो गया था।
यहां सन 2000 के समय यहां ब्रा चोरी होने की घटना भी हुई थी और जब इस स्थान में काफी ज्यादा टूरिस्ट आने लगे तो सन 2015 में यहां एक डोनेशन बॉक्स भी लगाया गया। इसमें इकट्ठा होने वाले पैसे महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर के लिए उपयोग किए जाते हैं। आज इस स्थान को ब्राडरोना के नाम से जाना जाता है। मस्ती मजाक में शुरू हुई यह परंपरा आज महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरुक कर रही है।
