Begin typing your search above and press return to search.

Bridal Bangles Sets: ट्रेडिशनल चूड़े की जगह चाहिए कुछ नया? दुल्हनें लहंगा-चोली के साथ पेयर करें ये कंगन स्टैक,जम जाएगा रंग

Bridal Bangles Sets: साल 2026 में अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं तो ज़रा देख लें कि इस साल लहंगा-चोली के साथ किस तरह के बेंगल सैट ट्रैंड में हैं।

Bridal Bangles Sets: ट्रेडिशनल चूड़े की जगह चाहिए कुछ नया? दुल्हनें लहंगा-चोली के साथ पेयर करें ये कंगन स्टैक,जम जाएगा रंग
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Bridal Bangles Sets: शादी के दिन दुल्हन के श्रृंगार में चूड़ियों का बहुत खास रोल होता है। चूड़ियां दुल्हन की सुंदरता तो बढ़ाती ही हैं, सौभाग्य का भी प्रतीक होती हैं। साल 2026 में अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं तो ज़रा देख लें कि इस साल लहंगा-चोली के साथ किस तरह के बेंगल सैट ट्रैंड में हैं। क्योंकि परंपरागत चूड़े की जगह अब लड़कियां कंगन स्टैक को ज्यादा प्रिफर कर रही हैं। तो चलिए, डाल लीजिए एक भर नजर इन ट्रैंडिंग चूड़ी सैट पर।

कंगन / कड़ा स्टैक

आप ऐसा कड़ा स्टैक लें जिसमें आपके लहंगा-चोली की एंब्राॅयडरी से मैच करते हुए कलर्स हों। ध्यान रखिएगा कि आपके कड़ा स्टैक के कुछ कड़े व्हाइट स्टोन वाले भी हों। तब इसमें आपका राॅयल लुक बहुत उभर कर दिखेगा।

हैरीटेज गोल्ड टैंपल कड़ा स्टैक

आप पर हैरीटेज गोल्ड टैंपल कड़ा स्टैक भी बहुत खूबसूरत लगेगा और आपको एक राजरानी का लुक देगा।

स्टेटमेंट कड़ा

अगर आप कांच की बहुत सारी चूड़ियां पहनने वाली हैं तो उसके साथ बीच में एक स्टेटमेंट कड़ा पहनें। इससे आपकी बैंगल्स का लुक इंस्टेंटली बढ़ जाएगा।

लटकन कड़ा

इस समय दुल्हनों को लटकन कड़ा बहुत पसंद आ रहे हैं। आप भी अपनी शादी में लटकन कड़ा ट्राई कर सकती हैं। चाहें तो अपने मैचिंग बैंगल या कड़ा सैट के बीच में एक और आगे-पीछे एक-एक लटकन कड़ा पहनें। या बहुत भारी लग रहे हों तो सिर्फ बीच में भी एक लटकन कड़ा पहन सकती हैं।

पोल्की और कुंदन बैंगल सेट

आप सदाबहार पोल्की और कुंदन बैंगल सैट भी ले सकती हैं। ये हमेशा से दुल्हन की शान बनते आ रहे हैं और आप पर भी यकीनन बहुत अच्छे लगेंगे।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story