Begin typing your search above and press return to search.

Boiled Rice Water Se Payain Korean Glass Skin: उबले हुए चावल का पानी करेगा कमाल,घर बैठे चंद दिनों में मिलेगी कोरियन ग्लास स्किन....

Boiled Rice Water Se Payain Korean Glass Skin: क्या आपको पता है कि आपके घर में रोज बनने वाले चावल का पानी कैसे आपको कोरियन ग्लास स्किन पाने में मदद कर सकता है? अगर नहीं तो हम बताते हैं।

Boiled Rice Water Se Payain Korean Glass Skin: उबले हुए चावल का पानी करेगा कमाल,घर बैठे चंद दिनों में मिलेगी कोरियन ग्लास स्किन....
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Boiled Rice Water Se Payain Korean Glass Skin: क्या आपको पता है कि आपके घर में रोज बनने वाले चावल का पानी कैसे आपको कोरियन ग्लास स्किन पाने में मदद कर सकता है? अगर नहीं तो हम बताते हैं। उबले चावल के पानी में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो स्किन पर गज़ब का असर दिखाते हैं। इसमें एंटी एजिंग प्राॅपर्टीज़ भी होती हैं। साथ ही यह स्किन को ईवन टोन और गज़ब का ग्लो देने में भी मदद करता है, वो भी केवल चंद दिनों में। चलिए जानते हैं चावल के पानी में ऐसी क्या बात है जो यह स्किन के लिए वरदान बन जाता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए केमिकल फ्री, बहुत ही सस्ते इस घरेलू नुस्खे को कैसे तैयार करना है।

उबले हुए चावल के पानी की खूबियां

स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर विजय लक्ष्मी ने उबले हुए चावल की जो खूबियां बताई हैं, उसके मुताबिक -

1. इनाॅसिटाॅल करता है कमाल

उबले हुए चावल के पानी में इनोसिटाॅल होता है जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। इनोसिटाॅल आपकी स्किन को पॉल्यूशन, एलर्जी, डैमेज और इंफ्लेमेशन से बचाता है।

2. स्किन को बनाए ग्लोइंग

उबले हुऐ चावल के पानी में ऐलेन्टोइन नाम का तत्व होता है जो स्किन को चमकदार और ग्लोइंग बनाता है। यह पिगमेंटेशन को कम करता है और इवन टोन पाने में मदद करता है। यानी वैसी स्किन जैसी कोरियन स्टार्स के पास आप देखते हैं।

3. एक्ने-प्रोन स्किन के लिए उपयोगी

उबले चावल का पानी एक्ने-प्रोन स्किन के लिए बहुत ही जेंटल होता है। उबले चावल के पानी का इस्तेमाल सेंसिटिव स्किन के लोग भी आसानी से कर सकते हैं। यह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाता है।

4. स्किन को करे माॅइश्चराइज़र

उबले चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं।

5. एंटी एजिंग प्राॅपर्टीज़

उबले हुए चावल का पानी वाटर रिटेंशन को बूस्ट करता है जिससे स्किन में नमी और लोच बनी रहती है और इसी वजह से यह फाइन लाइंस और रिंकल्स को भी कम करता है । यानी यह महंगी एंटी एजिंग क्रीम का काम सस्ते में कर देता है।

6. सूदिंग प्राॅपर्टीज़

चावल का पानी बहुत ही सूदिंग होता है इसलिए यह स्किन के इरिटेशन और रेडनेस को दूर करता है।

7. पीएच बैलेंस करे

उबले हुए चावल का पानी स्किन के पीएच(ph) को बैलेंस करता है और पोर्स को टाइट करता है।

इस्तेमाल का तरीका

1. आप उबले हुए चावल के पानी को कटोरी में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें। इस पानी को आप फेस वाॅश के बाद अपने चेहरे पर टोनर की तरह लगा सकते हैं।

2. इस पानी में आप थोड़ा सा शहद और दही मिलाकर एक सूदिंग और हाइड्रेटिंग मास्क की तरह बना सकते हैं।

3. उबले चावल के गाढ़े पानी में एलोवेरा जैल, बादाम रोगन तेल, विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और इसे रात को अपने चेहरे पर लगाकर सो जाएं। यह बेहतरीन नाइट क्रीम की तरह काम करेगा।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story