Begin typing your search above and press return to search.

बिना चीनी के ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी चाय, जानिए 4 बेहतरीन नैचुरल स्वीटनर ऑप्शन के बारे में!

Bina chini ke chai Kaise banaen: लगभग हर भारतीय घरों की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं या फिर सुबह और शाम मीठे चाय की चुस्की जरूर लेते हैं। चाय बनाते समय अक्सर हम चीनी का उपयोग जरूर करते हैं लेकिन यही हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक बन जाता है।

बिना चीनी के ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी चाय, जानिए 4 बेहतरीन नैचुरल स्वीटनर ऑप्शन के बारे में!
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Bina chini ke chai Kaise banaen: लगभग हर भारतीय घरों की आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं या फिर सुबह और शाम मीठे चाय की चुस्की जरूर लेते हैं। चाय शरीर को तारो ताजा और थकावट को दूर करने का काम करती है। चाय बनाते समय अक्सर हम चीनी का उपयोग जरूर करते हैं लेकिन यही हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक बन जाता है। अधिक चीनी के सेवन से वजन बढ़ाने और शुगर जैसी बीमारियां काफी हो रही है। यदि आप मीठे चाय के शौकीन हैं तो यह जानकर आपको खुशी होगी कि चाय में शक्कर के अलावा कुछ अन्य चीजों का उपयोग करके चाय को मीठा किया जा सकता है। यदि आप शक्कर के सेवन से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं तो चीनी की जगह इन चीजों का इस्तेमाल करके चाय बनाए।

1. स्टीविया से बनेगी मीठी चाय

यह एक प्रकार का पौधा होता है जिसे मीठी तुलसी भी कहते हैं। इस पौधे के अंदर नेचुरल स्वीटनर पाया जाता है जिसका उपयोग करने से चाय तो मीठी लगेगी लेकिन आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है जिस वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए यह बेहतर ऑप्शन है। इसके पत्तों को तोड़कर सीधे या फिर पाउडर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

2. कोकोनट शुगर

नारियल में भी पहले से ही प्राकृतिक मिठास पाई जाती है और इसी मिठास की वजह से नारियल से कोकोनोट शुगर बनाया जाता है। इसका स्वाद गुड़ की तरह लगता है। इसका रंग भूरा और स्वाद में हल्की मिठास होती है। यदि आप अपने हेल्थ से खिलवाड़ नहीं करना चाहते तो चीनी की जगह कोकोनोट शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. मोंक फ्रूट

जीरो कैलोरी वाले इस फल में भी नेचुरल स्वीटनर पाया जाता है। यह शक्कर से लगभग 200 गुना ज्यादा मीठी होती है लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम होने की वजह से शरीर पर इसका ज्यादा असर नहीं होता। इससे आप चाय, कॉफी, स्मूदी और आइसक्रीम आदि बना सकते हैं।

4. शहद और गुड़ का उपयोग

चाय को मीठा बनाने का यह तरीका सबसे आसान है। लगभग हर भारतीय घरों में शहद आसानी से उपलब्ध होती है और चीनी की जगह किसी भी चीज को मीठा करने में शहद से बेहतर ऑप्शन और कोई नहीं हो सकता। चाय बनाते समय शहर को उबलते हुए पानी में सीधे न डालें बल्कि जब चाय थोड़ी ठंडी हो जाए फिर उसमें शहद मिलाएं। यदि आपके घर में शहद न हो तो गुड़ भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Next Story