Begin typing your search above and press return to search.

Bharat ke bahar sthit prachin Shiv Mandir: विदेशों में स्थित भगवान शिव के भव्य और प्राचीन मंदिर; जानिए विश्व के प्रमुख शिव मंदिरों की कहानी

Bharat ke bahar sthit prachin Shiv Mandir: आज हम आपको भगवान शिव के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे बताएंगे जो धरती के अलग–अलग देशों में स्थित होकर सनातन धर्म का प्रचार कर रहे है।

Bharat ke bahar sthit prachin Shiv Mandir: विदेशों में स्थित भगवान शिव के भव्य और प्राचीन मंदिर; जानिए विश्व के प्रमुख शिव मंदिरों की कहानी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Bharat ke bahar sthit prachin Shiv Mandir: भगवान शिव त्रिकालदर्शी होने के साथ-साथ सर्वव्यापी भी है। भारत में उनकी उपासना के लिए कई प्राचीन मंदिर और साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर काफी प्रसिद्ध है। भारत के अलावा विदेशों में भी भगवान शिव को पूजने वाले बहुत लोग है। आज हम आपको भगवान शिव के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे बताएंगे जो धरती के अलग–अलग देशों में स्थित होकर सनातन धर्म का प्रचार कर रहे है। नेपाल, पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम राष्ट्रों में भी भगवान शिव का प्रभाव देखने को मिलता है। ये मंदिरे हिंदू धर्म की ऐतिहासिक धरोहरो के रूप में आज भी स्थित है।

1. पशुपतिनाथ मंदिर/Pashupatinath Mandir, Nepal:

  • यह मंदिर भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में बागमती नदी के किनारे स्थित है।
  • यहां स्थित भगवान शिव के रुप को सभी पशुओं का स्वामी बताया गया है।
  • इस मंदिर का निर्माण राजा जयदेव ने 753ईस्वी में करवाया था।
  • मंदिर के गर्भगृह में 3.2 फीट ऊंचा भगवान शिव का चतुर्मुखी शिवलिंग स्थापित है।
  • यह मंदिर नेपाल के पगोडा शैली में बनाया गया है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल किया गया है।

2. कटासराज मंदिर/Katasraj Mandir, Pakistan:

  • इस मंदिर की कहानी सबसे अनोखी है और साथ ही यह महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। कटासराज मंदिर पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित है।
  • इस मंदिर के बारे में ऐसा माना जाता है कि जब माता सती ने आत्मदाह किया तो माता से विरह में भगवान शिव के दो बूंद आंसू धरती पर आ गिरे थे।
  • एक बूंद यहां और दूसरा राजस्थान के पुष्कर जिले में गिरा था। इसलिए आज भी मंदिर के किनारे एक बड़ा सा तालाब देखने को मिल जाता है जिसमें नहाने पर मानसिक शांति प्राप्त होती।
  • महाभारत काल के दौरान पांडवों द्वारा यहां कुछ समय बिताया गया था और युधिष्ठिर के साथ हुए प्रसिद्ध यक्ष प्रश्न की कहानी भी इसी जगह की बताई जाती है।

3. मुन्नेश्वरम मंदिर/Munneswaram Mandir, Sri Lanka

  • मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका देश के चिलाव शहर में स्थित है, जो की रामायण काल से जुड़ा एक प्रसिद्ध मंदिर है।
  • इस मंदिर के बारे में ऐसा बताया जाता है कि जब भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था तो उन्होंने ब्राह्मण हत्या का दोष मानते हुए पश्चाताप के लिए इसी स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी।
  • यह मंदिर श्रीलंका में स्थित भगवान शिव के पांच प्रमुख मंदिरों में से एक है और सबसे विशाल भी है।
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भगवान शिव की भव्य झांकी भी निकलती है।

4. प्रम्बानन मंदिर/ Prambanan Mandir, Indonesia:

  • आपको यह जानकर हैरानी होगी इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम राष्ट्र में भी सबसे विशाल शिव मंदिर स्थित है जो नौवीं शताब्दी के आसपास मातरम साम्राज्य ने बनवाया था।
  • यह मंदिर परिसर इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है जिसमें 240 से भी अधिक मंदिर स्थित है और ये मंदिर ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों को समर्पित है।
  • इस परिसर का सबसे मुख्य मंदिर 47 मीटर ऊंचा है जो कि भगवान शिव को समर्पित है।
  • इस मंदिर के बाहरी दीवारों के पत्थरों पर उकेरे गए रामायण की कथाएं आज भी लोगों को नजर आती है।
  • इसी अनोखी वास्तुकला की वजह से इस मंदिर परिसर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है।
Next Story