भारत के 5 सबसे खूबसूरत चाय बागान: असम, दार्जिलिंग से लेकर नीलगिरी की पहाड़ियों तक! जानें चाय की खेती और घूमने का बेहतरीन स्थान
Bharat ke Pramukh chai Bagan: अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और खूबसूरत चाय के बागानों में घूमने का भी शौक रखते हैं तो भारत के यह मशहूर जगह आपके लिए ही बने हैं। चाय के दूर तक लहलहाते फसल और गहरी खुशबू आपको जरूर मंत्रमुग्ध कर देगी। ये है भारत के कुछ फेमस चाय बागान!

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Bharat ke Pramukh chai Bagan: भारतीय लोगों को सुबह के समय कुछ खाना पसंद हो या न हो लेकिन चाय पीना ज़रूर पसंद होता है। चाय एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो सुबह-सुबह आपके मूड को तरोताजा कर देती है। इसकी स्वाद और खुशबू में ऐसी ताकत है की ये सुबह की थकान और हल्की दर्द को आसानी से दूर कर देती है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और खूबसूरत चाय के बागानों में घूमने का भी शौक रखते हैं तो भारत के यह मशहूर जगह आपके लिए ही बने हैं। चाय के दूर तक लहलहाते फसल और गहरी खुशबू आपको जरूर मंत्रमुग्ध कर देगी। ये है भारत के कुछ फेमस चाय बागान!
1. असम वैली
असम को ’चाय का राजा’ के भी नाम से जाना जाता है। यहां उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाली चाय विदेशो तक भेजी जाती है। लोग यहां खासकर उस प्रक्रिया को देखने आते हैं जिसमें चाय की पत्तियों को खेतों से तोड़कर फैक्ट्री में चायपत्ती बनाया जाता है। असम में ब्रह्मपुत्र घाटी, चाय के बागानों के लिए काफी फेमस है और यह दुनिया के सबसे बड़े चाय बागानों में भी शामिल है इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी पर बोटिंग का भी मजा लिया जा सकता है।
2. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
जिस तरह से असम को ’चाय का राजा’ कहते हैं इसी तरह दार्जिलिंग को ’चाय की रानी’ कहा जाता है क्योंकि यहां पाए जाने वाले मस्कटेल फ्लेवर(Muscatel flavor) की चाय अपने अनोखे स्वाद और हल्की खुशबू के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां सीढ़ीनुमा खेतों में चाय के बागान, घूमने में किसी सपने से कम नहीं लगता। दार्जिलिंग में आप स्वयं चाय की पत्तियों को कारीगरों के साथ मिलकर तोड़ सकते हैं साथ ही वहां चाय का आनंद भी ले सकते हैं। कंचनजंगा के पास का इलाका होने की वजह से भी यहां का दृश्य प्राकृतिक रूप से काफी मनोरम लगता है।
3. मुन्नार, केरल
मुन्नार हरी भरी वादियों से घिरा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ठंडे वातावरण और समुद्र तल से 2–2.5 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने पर यहां स्ट्रांग चाय की खेती की जाती है। भारत में बिकने वाला सबसे फेमस चाय ब्रांड Tata Tea यही के बागानों से मार्केट में पहुंचता है। यदि आप मुन्नार आय तो आपको चाय की फैक्ट्री विजिट करने का मौका जरूर मिलेगा जहां आप इसका पूरा प्रोसेस समझ सकते हैं। मुन्नार में ही kolukkumalai Tea Estate भी मौजूद है जो पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा चाय बागान है।
4. नीलगिरी, तमिलनाडु
दक्षिण भारत में स्थित नीलगिरी की पहाड़ियां जिन्हें ’ब्लू माउंटेंस’ भी कहा जाता है इनमें सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध चाय के बागान स्थित है। यहां मौसम स्थिर होने की वजह से पूरे साल भर चाय खेती की जाती है। यहां पुराने चाय के बागान, टी म्यूजियम, चाय फैक्टरीज और नीलगिरी माउंटेन रेलवे देखने लायक है।
5. कांगड़ा वैली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल के धौलाधार पहाड़ियों में स्थित कांगड़ा वैली भारत के प्रमुख चाय उत्पादित क्षेत्रो में से एक है। यहां चाय की खेती 19वीं सदी में अंग्रेजों के द्वारा प्रारंभ की गई थी। यहां के चाय हल्के मीठे और सुगंधित होते हैं जिस वजह से इन्हें ’ऑर्थोडॉक्स चाय’ भी कहते हैं। कांगड़ा वैली में जिस चाय की पैदावार की जाती है वह काफी यूनिक है इसी वजह से कांगड़ा चाय को GI टैग भी प्रदान किया गया है। यहां आज भी चाय पुराने तरीकों से ही बनाई जा रही है, जिसे आप स्वयं सीख भी सकते हैं। चाय बागानों की पहाड़ियां, हरियाली और शांत वातावरण इसे घूमने के लिए सबसे शानदार जगह बनाती है।
