Bharat ka mini Thailand Kulhi Katandi: यह है भारत का मिनी थाईलैंड; हिमाचल की वादियों में आज भी छिपा है यह स्थान। ट्रैकिंग के लिए है सबसे बेस्ट!

Bharat ka mini Thailand Kulhi Katandi: कई लोग प्रकृति के शांत वातावरण का आनंद लेने और छुट्टियां बिताने के लिए विदेश की यात्रा करते हैं लेकिन भारत में भी एक ऐसा स्थान मौजूद है जो किसी विदेशी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं! यह स्थान है उत्तराखंड का कुल्ही कटंडी, जिसे पर्यटक मिनी थाईलैंड के नाम से जानते हैं। अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि यह स्थान शहरों की भीड़ भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में छिपा हुआ है। हिमालय की सुंदर वादियों में छिपा यह पर्यटन स्थल अब लोगों में काफी उत्साह बढ़ा रहा है। अगर आप भी है प्रकृति प्रेमी और ऐसी जगह घूमने के शौकीन है जहां शहरों से दूर शांत वातावरण हो, तो यह जगह आपके लिए ही है। जानिए इस मिनी थाईलैंड की प्राकृतिक खूबियों के बारे में...
कुल्ही कटंडी को मिनी थाईलैंड क्यों कहा जाता है?
इस स्थान को मिनी थाईलैंड कहने के पीछे का करण यहां की अनोखी प्राकृतिक संरचना और साफ पानी की झीलें है। यहां दो बड़े-बड़े विशाल चट्टानों के बीच से एक शुद्ध पानी की जलधारा निरंतर बहती रहती है जो देखने में अत्यंत मनोरम है।
यह दृश्य थाईलैंड के कई प्रसिद्ध झरनों की याद दिलाता है, जो ऐसे ही चट्टानों के बीच से निकलती है। यहां के जंगल, हरियाली और बीच में बहता खूबसूरत झरना भारत के साथ-साथ विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। इस स्थान में आने पर आपको लगेगा कि आप सच में थाईलैंड के किसी प्राकृतिक स्थान पर आ गए हैं।
एक खूबसूरत ट्रैकिंग से होती है इस यात्रा की शुरुआत
यह मिनी थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको जिभी गांव से 2km का एक खूबसूरत ट्रैक करना होगा। घने जंगलों, लकड़ी के पुलों और पगडंडियों से होते हुए इस स्थान तक पहुंचना वाकई एक अलग अनुभव होता है। रास्ते में मिलने वाले प्राकृतिक दृश्य आपको काफी आनंददायक लगेंगे। इस ट्रैक में ज्यादा मुश्किलें नहीं है जिसकी वजह से किसी भी उम्र का व्यक्ति यहां तक पहुंच सकता है। पैदल चलते हुए जब आप इस मार्ग पर आगे बढ़ते हैं तो आपको देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ और झरनों की कलकल करती आवाजें, आपके मन को शांत कर देंगी।
कैसे पहुंचें कुल्ही कटंडी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीर्थन घाटी का एक मनोरम क्षेत्र है जिसे जिभी गांव के नाम से जाना जाता है। इसी जिभी की हरी-भरी वादियों में कुल्ही कटंडी नामक यह अनूठा पर्यटन स्थल मौजूद है। स्थानीय ग्रामीण इस जगह को वीर की आर के नाम से भी जानते हैं। घने वृक्षों से भरा यह इलाका समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है जिसकी वजह से यहां हमेशा वातावरण स्वच्छ और ठंडा बना रहता है।
Tags
- bharat ka mini thailand
- mini thailand in india
- mini thailand
- mini india in Bangkok
- Kulhi Katandi (Jibhi)
- Tourist attraction
- kulhi katandi (jibhi) photos
- kulhi katandi mini Thailand
- kulhi katandi photos
- kulhi katandi jibhi reviews
- kulhi katandi mini thailand jibhi
- kulhi katandi trek
- kulhi katandi hotel
- kulhi katandi from delhi
-
Home
-
Menu
